फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   social media give support for complaint

शिकायतों के समाधान का सहारा बनेगी सोशल मीडिया

Tue, 28 Jul 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
social media give support for complaint
social media give support for complaint
झांसी। जनता की शिकायतों के समाधान के लिए अब नगर निगम सोशल मीडिया का भी सहारा लेगा। नगर आयुक्त ने शिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने हर शिकायत की समीक्षा की खुद जिम्मेदारी संभाली है। नगर आयुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आने वाली शिकायतें भी प्रमुखता से निपटाई जाएं।
विज्ञापन

नगर निगम में अब तक शिकायतों के समाधान के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं थी। पटल पर आने वाले प्रार्थना पत्र केवल अधिकारियों तक सीमित रहते और आईजीआरएस की शिकायतों को भी महज कोरम पूरा किया जाता है। शिकायतें लेकर लोग भटकते रहते हैं। नगर आयुक्त अवनीश राय ने कार्यभार संभालने के बाद शिकायत निस्तारण के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और ट्विटर एकाउंट नगर निगम झांसी पर आने वाली शिकायतों को भी प्राथमिकता से निपटाया जाएगा। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को शिकायतों को प्रमुखता से निस्तारित करने के लिए कहा है। साथ ही हर शिकायत को वे खुद देखेंगे। नगर आयुक्त ने साफ कहा है कि शिकायतों का निस्तारण न होने पर कार्रवाई भी की जाएगी। नगर आयुक्त ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कामों को भी तेज रफ्तार से पूरा कराया जाएगा। सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने निर्देश दिए कि कूड़ा कलेक्शन और सफाई की समस्याओं को दूर करने के लिए योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

पार्षदों से की मुलाकात
नगर आयुक्त अवनीश राय ने सोमवार को कार्यालय में पार्षदों से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व पार्षद ने नगर आयुक्त को नटवली नाले की समस्या से अवगत कराया। जिस पर नगर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर को समस्या का निस्तारण कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन का काम खुद देख रहे नगर आयुक्त
नगर आयुक्त ने कोरोना को लेकर सैनिटाइजेशन कार्य का जिम्मा खुद संभाल लिया है। इसके बाद से महानगर में सैनिटाइजेशन कार्य में तेजी आ गई है। रोज टीमों के वार्डों में पहुंचने पर व्हाट्सएप से फोटो मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed