फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   So far 31 applications of candidates for the post of MLA in Congress

कांग्रेस में विधायक पद के दावेदारों के अब तक 31 आवेदन

Mon, 27 Sep 2021 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
So far 31 applications of candidates for the post of MLA in Congress
झांसी। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन मांग रही है। जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए अब तक 31 आवेदन आ चुके हैं। सबसे अधिक गरौठा विधानसभा क्षेत्र से 13 लोगों ने दावेदारी की है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है।
विज्ञापन

चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी ने चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन मांगे हैं। जो प्रारूप तैयार किया है, उसमें दावेदारों को अपनी सामाजिक गतिविधियों के बारे में बताना है। यह भी बताना है कि दावेदार सोशल मीडिया पर कितने सक्रिय हैं। दावेदारों की सूची मांगने का उद्देश्य यह है कि चुनाव के वक्त कार्यकर्ताओं में असंतोष न पनपे। पार्टी ने आवेदन के लिए 25 सितंबर की तिथि तय की गई थी। इस तिथि तक जिले में 31 दावेदारों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

इसमें गरौठा विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 13 आवेदन आए हैं। इसमें अधिकांश नए चेहरों ने आवेदन किया है। कुछ पुराने कार्यकर्ता भी दावेदारों की दौड़ में शामिल हैं। इसके अलावा मऊरानीपुर और बबीना विधानसभा क्षेत्र से पांच-पांच आवेदन आए हैं। झांसी सदर विधानसभा क्षेत्र से आठ आवेदन आए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दी है। तिथि बढ़ाने का कोई कारण तो नहीं बताया गया, लेकिन माना जा रहा है कि पितृ पक्ष के कारण कुछ लोग आवेदन पत्र जमा करने से हिचक रहे थे। इसलिए अब 10 अक्तूबर तक के लिए तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक गरौठा विधानसभा क्षेत्र के लिए 13 दावेदारों ने आवेदन किए हैं। आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दी गई है। इसके बाद ही तय हो सकेगा कि कुल कितने आवेदन आए हैं।
भगवानदास कोरी, जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed