फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Snake found in AC coach, passengers remained scared all night

Jhansi News: एसी कोच में निकला सांप, रातभर सहमे रहे यात्री

Mon, 15 Jul 2024 04:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Snake found in AC coach, passengers remained scared all night
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। गोंडवाना एक्सप्रेस में उस समय भगदड़ मच गई, जब एसी कोच में सांप निकल आया। आरपीएफ और रेलकर्मियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सांप नहीं मिल सका। पूरी रात यात्री डर के मारे सो नहीं सके।
रायगढ़ जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस शनिवार को अपने निर्धारित समय दोपहर 3.5 बजे हजरत निजामुद्दीन से चली थी। इसी ट्रेन के थर्ड एसी कोच बी-9 में बर्थ नंबर 32 पर रायपुर (छत्तीसगढ़) निवासी कपिल शर्मा सवार थे। ट्रेन 20 मिनट की देरी से 9.15 बजे झांसी पहुंची। यहां आठ मिनट ठहरने के बाद 9.23 बजे ललितपुर के लिए रवाना हुई तो यात्री सोने की तैयारी में थे। कपिल अपनी बर्थ पर पहुंचे तो उन्हें सीट की दरार में सांप दिखाई दिया। वह सीट से दूर हट गए और अन्य यात्रियों को सांप होने की बात बताई। इसके बाद पूरे कोच में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

कपिल ने एक्स पर शिकायत करते हुए कोच में सांप होने की सूचना रेल प्रशासन को दी। ट्रेन जब रात 10.24 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची तो यहां आरपीएफ और वाणिज्य कर्मी ट्रेन में पहुंचे। पांच मिनट तक कोच में सांप की तलाश की जाती रही लेकिन, वह नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन को तीन मिनट की देरी से ललितपुर से रवाना कर दिया गया। साथ ही यात्री को दूसरी सीट पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- सांप नहीं मिला तो जागते रहे यात्री
जिन यात्रियों ने चैन की नींद सोने के लिए ट्रेन में टिकट बुक कराई थी, उनकी नींद सांप के डर ने उड़ा दी। जब यात्रियों को यह पता चला कि तलाशी के बाद भी सांप नहीं मिला तो कहीं भी उसके होने के डर से किसी की सोने की हिम्मत नहीं हुई। --
- बच्चों को ऊपरी बर्थ पर सुलाकर परिजनों ने दिया पहरा
ट्रेन के एसी कोच में सांप होने की जानकारी के बाद जहां यात्रियों की नींद उड़ गई, वहीं छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहे मां-बाप ने रातभर पहरा दिया। बच्चों को ऊपरी बर्थ पर सुलाकर पूरे कोच की लाइट भी जलाए रखी।

--
वर्जन
यात्री ने शिकायत की थी कि ट्रेन में सांप है। गाड़ी के ललितपुर पहुंचने पर सांप की तलाश की गई, लेकिन सांप दिखाई नहीं दिया। इसके बाद यात्री को दूसरी सीट पर शिफ्ट कर दिया गया।
मोहम्मद असलम, सहायक रेल सुरक्षा आयुक्त, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed