फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Smart button installed at thirteen places will help the people in trouble

मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करेगा तेरह जगहों पर लगा स्मार्ट बटन

Thu, 07 Oct 2021 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Smart button installed at thirteen places will help the people in trouble
झांसी। अचानक आई मुसीबत में फंसे लोग अब महज एक बटन दबाकर मदद के लिए गुहार लगा सकेंगे। उनको सीमित समय के भीतर मदद पहुंचाई जाएगी। स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए नगर निगम महानगर के तेरह जगहों पर यह स्मार्ट बटन लगा रहा है। निगम अफसरोें का कहना है कि यह स्मार्ट बटन जल्द ही काम भी करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

महानगर में अधिकांश लोगों के पास मोबाइल फोन हैं लेकिन, कई दफे मोबाइल उपयोगी नहीं रह जाता। अपराध संबंधी सूचनाएं देने में भी लोग अपनी पहचान बताने से हिचकते हैं। अकसर आकस्मिक परिस्थितियों में फंसी महिलाएं फोन नहीं लगा पातीं। स्ट्रीट लाइट खराब होने, ट्रैफिक सिस्टम के काम न करने जैसी शिकायतें दर्ज कराने के लिए भी लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में यह स्मार्ट बटन उपयोगी साबित हो सकते है। स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए नगर निगम महानगर के सभी खास हिस्सों में यह बटन लगवा रहा है। यह बटन इलाइट चौराहा, बीकेडी चौराहा, बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज गेट नंबर एक के पास, मिर्नवा चौराहा के पास, जीवनशाह तिराहा, गोविंद तिराहा, रसबहार तिराहा, आवास विकास कॉलोनी, नगरा हाट, रेलवे स्टेशन के करीब, सदर बाजार में लगाए जा रहे हैं। इनको इस्तेमाल करने का तरीका बेहद आसान है। सामान्य बोर्ड में लगे यह स्विच दबाते ही एक्टिव हो जाएगा। शिकायतकर्ता को सर्वर के माध्यम से सीधे नगर निगम स्थित कमांड सेंटर से जोड़ दिया जाएगा। यहां शिकायतकर्ता सीधे अपनी परेशानी के बारे में बता सकेगा। थोड़ी देर में ही शिकायतकर्ता को इसका रिस्पांस भी मिल जाएगा। पुलिस संबंधी शिकायत तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को ट्रांसफर हो जाएगी। आईट्रिपलसी के जरिए प्रत्येक मामले की निगरानी होगी। स्मार्ट सिटी मिशन के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी शादाब असलम के मुताबिक महिलाओं को इस पैनिक बटन से खास मदद मिलेगी। आकस्मिक परिस्थितियों में उनको तुरंत मदद पहुंचेगी। इसका ट्रायल चल रहा है। कुछ दिनों में यह पूरी तरह से काम करने लगेगा।
विज्ञापन

शरारत रोकने को लगाए गए हैं कैमरे
इन पैनिक बटन का कोई शरारती तत्व न इस्तेमाल करने पाए, इसके लिए प्रत्येक बटन के साथ एक अत्याधुनिक कैमरा भी लगाया गया है। इसमें शिकायतकर्ता की तस्वीर एवं उसकी लोकेशन दर्ज रहेगी हालांकि इसका एक्सेस सिर्फ नगर निगम के कंट्रोल रूम के पास ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed