{"_id":"5cd871dfbdec2207786b9058","slug":"small-eliechi-rate-incease-in-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी इलाइची के दाम भी चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी इलाइची के दाम भी चढ़े
Mon, 13 May 2019 12:49 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Mon, 13 May 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
eliechi
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। स्वाद के लिए हर घर में इस्तेमाल की जाने वाली छोटी इलाइची के दामों में अचानक तेजी आने से यह अब आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है। एक महीने के भीतर ही छोटी इलाइची के दामों में बारह सौ रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ। दाम बढ़ने से कारोबारी भी छोटी इलाइची के कारोबार करने में हिचक रहे हैं।
महानगर में इलाइची की आवक केरल से होती है। आवक कम होने व खपत अधिक होने के कारण छोटी इलाइची के दाम सांतवें आसमान पर हो गए हैं। व्यापारियों के अनुसार इस वर्र्र्र्र्र्र्ष छोेटी इलाइची का उत्पादन बारिश की कमी से लगभग 25 फीसदी प्रभावित हुआ है जिसका सीधा असर दामों पर दिखाई देने लगा है। केवल एक महीने के भीतर ही इलाइची के दाम भाव से दोगुने हो गये है। ग्यारह सौ रुपये प्रति किलो बिकने वाली इलाइची तीन हजार रुपये प्रति किलो की दर से मिल रही है।
भाव बढ़ने से छोटी इलाइची धीरे-धीरे लोगों के जायके से दूर होती जा रही है। दाम बढ़ने से कारोबारी भी अब इसका व्यापार करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। हालांकि छोटी इलाइची को पसंद करने वाले लोग भी लगातार बढ़ते दामों से हैरान हो गए हैं। लोगों का कहना है दाम के बढ़ने से इलाइची लोगों की पहुंच से दूर हो गई है। व्यापारियों के अनुसार आगे और भी दाम बढ़ने की संभावना है।