फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six months after marriage, a young man hanged himself and died.

Jhansi News: शादी के छह माह बाद युवक फंदे पर लटका, मौत

Fri, 31 Oct 2025 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Six months after marriage, a young man hanged himself and died.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। शादी के छह माह बाद बृहस्पतिवार को इकलौते बेटे का शव रसोई घर के रोशनदान में फंदे पर लटकता मिला। पत्नी के मायके में चल रहे कार्यक्रम में वह पिता के साथ शामिल हुआ था। वहां से लौटने के बाद उसने घातक कदम उठाया। पिता ने बताया कि बहू के मायकेवालों ने बेटे व उसे गाली दी गई थी। इससे बेटा परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बरुआसागर में रहने वाले शिवचरण अहिरवार के बेटे विकास अहिरवार (21) गुजरात की फैक्ट्री में काम करता था। पिता शिवचरण ने बताया कि छह माह पहले विकास की शादी मध्य प्रदेश के चुरारा गांव में रहने वाली भारती के साथ हुई थी। बहू के घर पर पारिवारिक कार्यक्रम होने के कारण 5 दिन पहले वह बेटा-बहू के साथ वहां गए थे।
विज्ञापन

वहां बहू के एक रिश्तेदार ने उसे व बेटे से अभद्रता कर गाली देने लगा। विवाद होने पर वे घर लौट आए। शिवचरण ने बताया कि वह दो दिन पहले बेटी को साथ लेकर पैतृक गांव हीरापुरा जिला निवाड़ी गया था। घर पर बेटा विकास, पत्नी राजकुमारी व बड़ी बेटी पूनम थी। रात में सभी खाना खाकर सो गए। बृहस्पतिवार सुबह पूनम जागी तो देखा विकास का शव फंदे पर लटक रहा है। पूनम की चीख सुनकर सभी लोग मौके पर जुटे और शव को नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन युवक को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, विकास की मौत पर पत्नी भारती मायकेवालों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। उसने कहा कि मायके में पति व ससुर के साथ कोई गाली-गलौज नहीं की गई थी। शादी के बाद सब-कुछ ठीक चल रहा था। थानाध्यक्ष बरुआसार राहुल राठौर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed