फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six egency distribute 77.35 lack

बेखौफ अधिशासी अभियंता ने दो माह में छह एजेंसियों में बांट दिए थे 77.35 लाख

Fri, 23 Oct 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Six egency distribute 77.35 lack
झांसी। सारे नियम कायदों को ताक पर रखकर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने मनमाने तरीके से एजेंसियों को दो महीने के भीतर ही 77.35 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। जांच कमेटी ने जब पड़ताल शुरू की तब उसमें फर्म के साथ कोई कांट्रैक्ट का कागज तक नहीं मिला। आरोपी रसीद भी नहीं दिखा सके। इस मामले को सबसे पहले अमर उजाला ने उजागर किया। इसके बाद मामला शासन तक पहुंचा। हुक्मरानों की नींद टूटी और अब जांच के बाद दोषियों पर गाज गिरी है।
विज्ञापन

झांसी प्रखंड में बेतवा नहर सबसे बड़ी नहर है। इसके रखरखाव, मरम्मत एवं सिल्ट सफाई के नाम पर हर वर्ष लाखों रुपये खर्च होते हैं। पिछले रबी सीजन 2019 में तत्कालीन अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने सिल्ट सफाई से पहले ही एडवांस के तौर पर एजेंसियों को लाखों रुपये का भुगतान कर दिया लेकिन, मौके पर कोई काम नहीं हुआ। जांच रिपोर्ट के मुताबिक एक्सईएन ने मां कामाक्षी सप्लायर्स को एक अक्तूबर 2019 को 9.99 लाख रुपये, मेसर्स शब्द कंस्ट्रक्शन को 26 सिंतबर 2019 को 46.53 लाख रुपये, मेसर्स अनुज कंस्ट्रक्शन को चार नंवबर 2019 को 4.98 लाख रुपये, मेसर्स रोहित कंस्ट्रक्शन को चार दिसंबर 2019 को 5.90 लाख, मेसर्स जेपी इंटरप्राइजेज को चार दिसंबर 2019 को 5.90 लाख रुपये एवं बाबू प्रसाद तिवारी फर्म चार दिसंबर 2019 को 4.10 लाख रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

इन एजेंसियों ने भुगतान हासिल करने के बाद कोई काम ही नहीं किया। इसी बीच तत्कालीन एक्सईएन संजय कुमार का तबादला हो गया। इसके बाद जांच-पड़ताल शुरू हो गई। जांच टीम के सदस्य भी मनमाने तरीके से सरकारी पैसे के बंटवारे को देखकर हैरान रह गए। सामान्य तौर पर कोई भी काम करने से फर्म के साथ कांट्रैक्ट होता है लेकिन, पैसों के बंटवारे की जल्दीबाजी में एक्सईएन ने कोई कांट्रैक्ट तक नहीं किया। जांच के दौरान कोई दस्तावेजों में कोई रसीद भी नहीं मिली। इस काम में कैशियर के साथ ही लेखाधिकारी ने भी भरपूर रोल अदा किया। जांच कमेटी ने तीनों को ही दोषी पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी फार्मों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
सिंचाई विभाग के अभियंता एवं कर्मचारियों को विभागीय कार्रवाई के साथ ही एफआईआर भी झेलनी होगी। सभी छहों आरोपी फर्म के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उपसचिव अशोक कुमार श्रीवास्तव ने इनके खिलाफ भी तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। शासन से निर्देश आने के बाद यहां विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed