फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Situation is bad due to indiscriminate power cuts

Jhansi News: अंधाधुंध बिजली कटौती से हाल बेहाल

Tue, 08 Jul 2025 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Situation is bad due to indiscriminate power cuts
रानीपुर। अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग त्रस्त हैं। स्थिति यह है कि 24 घंटे में महज चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बिजली न रहने से नलकूपों की मोटरें नहीं चल पा रही हैं, जिससे लोग पानी के लिए भी परेशान हैं। नगर वासियों का कहना है की रानीपुर और कटेरा के लिए जो विद्युत लाइन गई हैं, दोनों की एक टेपिंग है। एक जगह लाइन में फॉल्ट आने पर दूसरी जगह की भी लाइन बंद हो जाती है। स्थानीय लोगों ने अलग-अलग लाइन की मांग की है। स्थिति यह है कि रविवार को रात दो बजे बिजली गुल हुई थी, जो सोमवार को दिन में भी बाधित बनी रही। बिजली कर्मी भी लाइट की आवाजाही के संबंध में कोई सही जवाब नहीं देते हैं। उमस भरी गर्मी में बिजली न आने से लोगों का हाल बेहाल बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed