फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SIR: Forms have to be filled and submitted, not documents.

Jhansi: एसआईआर फार्म भरकर देना है, दस्तावेज नहीं, हर विधानसभा क्षेत्र में तीन से चार फीडिंग सेंटर तैयार

Sat, 22 Nov 2025 09:12 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 22 Nov 2025 09:12 PM IST
सार

एसआईआर फार्म मिलते ही मतदाता को महज फार्म पर दी गई जानकारी भरना है, कोई दस्तावेज नहीं देना है। बीएलओ द्वारा घर-घर पहुंचाए जा रहे मतगणना प्रपत्रों में सिर्फ मांगी हुई जानकारी भरकर वापस लौटाना है।

विज्ञापन
SIR: Forms have to be filled and submitted, not documents.
एसआईआर फार्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

एसआईआर फार्म मिलते ही मतदाता को महज फार्म पर दी गई जानकारी भरना है, कोई दस्तावेज नहीं देना है। बीएलओ द्वारा घर-घर पहुंचाए जा रहे मतगणना प्रपत्रों में सिर्फ मांगी हुई जानकारी भरकर वापस लौटाना है। साथ ही 4 दिसंबर तक फार्म भरकर जमा कराने एवं उनके डिजिटलाइजेशन को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने हर विधानसभा क्षेत्र में तीन से चार फीडिंग सेंटर बनाए हैं जहां बीएलओ को डिजिटलाइजेशन में सहायता मिल सके। शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन को लेकर बीएलओ को फीडिंग सेंटर से दबाव नहीं पड़ेगा, काम भी तेजी से पूरा होगा।
विज्ञापन


हर विधानसभा में बनाए गए तीन से चार फीडिंग सेंटर
महानगर में बीएलओ द्वारा एसआईआर फार्मों का वितरण कराने व मतदाताओं द्वारा भरवाए जा रहे गणना प्रपत्र को वापस जमा कराने का काम तेज हो गया है। ऐसे में कई मतदाताओं को भ्रम की स्थिती है कि उन्हे साक्ष्य के रूप में फार्म के साथ कोई दस्तावेज जमा कराना है, ऐसा कतई नहीं है। मतदाताओं को महज फार्म पर जो जानकारी मांगी है, उसे सहीं ढंग से भरना है। साथ ही एक फोटो का निशान बना हुआ है, जहां वह अपनी नवीनतम फोटो चस्पा कर जितनी जानकारी हो, वह उसे फार्म पर भरकर तत्काल बीएलओ को लौटा दें। जिससे फार्म का समय पर डिजिटलाइजेशन हो सके। बीएलओ पर डिजिटलाइजेशन के पड़ रहे दबाव उनकी सहायता के लिए अब हर विधानसभा में तीन से चार फीडिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां बीएलओ को डिजिटलाइजेशन में उन्हे मद्द मिल सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि 4 दिसंबर तक शत-प्रतिशत एसआईआर फार्म जमा कराना है और उसका डिजिटलाइजेशन कराना है। ऐसे में बीएलओ को सहायता देने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में फीडिंग सेंटर खोले गए है, जहां डिजिटलाइजेशन में बीएलओ को मद्द मिलेगी।
विज्ञापन



उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ सम्मानित
जिला निर्वाचन अधिकारी मृदुल चौधरी ने उत्कृष्ट कार्य करने पर मऊरानीपुर विधानसभा के बीएलओ सहायक अध्यापक चरण सिंह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसआईआर के दौरान उन्होंने अपने बूथ के सभी मतदाताओं के गणना प्रपत्र वितरित कर भरे हुए गणना प्रपत्र मतदाताओं से प्राप्त कर उनका शत- प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य समय से पूर्व किया है। इस अवसर पर नगर आयुक्त आकांक्षा राणा, अपर आयुक्त न्याय प्रियंका सिंह,एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह, वरिष्ठ सहायक आर के पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मतदाता केंद्रो पर विशेष कैंप आज
उपजिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक विशेष कैम्प लगाए जाएंगे। मतदान केन्द्र पर स्कूल व कालेज के प्रधानाचार्य मतदाताओं के गणना फार्म भरने में सहयोग करेंगे और भरे हुए गणना फार्म प्राप्त कर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएंगे, ताकि एसआईआर समय पर पूरा हो सके। उन्होंने मतदाताओं से फार्म भरकर हस्ताक्षर कर जल्द बीएलओ को फार्म लौटने की बात कहीं है।


बीएलए प्रतिदिन 50 फार्म भरवाकर बीएलओ को जमा करा सकते हैं
जिला निर्वाचन अधिकारी मृदुल चौधरी ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर जानकारी दी। सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए राजनैतिक दलों और नागरिकों का सहयोग मांगा। राजनीतिक दलों से कहा कि प्रत्येक बूथ पर अपने बूथ लेवल एजेंट नियुक्त कर सूची उपलब्ध कराएं ताकि वह बीएलओ के साथ मिलकर गणना प्रपत्र के वितरण एवं संग्रहण में सहयोग कर सकें। अब प्रत्येक बीएलए अधिकतम 50 गणना प्रपत्र प्रतिदिन मतदाताओं से भरवाकर बीएलओ के पास जमा कर सकेंगे।

इस लिंक पर क्लिक करके देखें जिले के बीएलओ के मोबाइल नंबर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed