फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sipri Bazar police station of Jhansi police accused of breaking legs of auto driver

खाकी पर आरोप: घर में घुसकर सिपाहियों ने तोड़ दिए पति के पैर, पैसे न देने पर एनकाउंटर की धमकी

Wed, 19 Jan 2022 08:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 19 Jan 2022 08:34 PM IST
सार

महिला ने सुरक्षा की मांग की है। उसने आरोपियों का वाहन नंबर भी बताया है। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Sipri Bazar police station of Jhansi police accused of breaking legs of auto driver
थाना सीपरी बाजार झांसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी में थाना सीपरी बाजार के करारी निवासी एक महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर थाने में तैनात तीन सिपाही एवं एक दरोगा की शिकायत की है। महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर उसके पति को बेरहमी से पीटा। इससे पति के पैर टूट गए। महिला ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन


विष्णु देवी ने प्रार्थना पत्र के जरिए कहा उसका पति हेमंत ऑटो चालक है। परिवार के साथ करारी वार्ड नंबर बीस में रहती है। पंद्रह जनवरी, रात करीब एक बजे सीपरी बाजार में तैनात तीन सिपाही और एक दरोगा घर में घुस आए।
विज्ञापन


आरोप है कि इन लोगों ने पति को बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया। जब उसने बीच-बचाव की कोशिश की तब उसके साथ भी अभद्रता की। पति से पैसों की मांग की। पैसे न देने पर एनकाउंटर कर देने की धमकी दी। घबराकर उसने घर में रखे दस हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घटना की सूचना पीआरवी को दी। थोड़ी देर में पीआरवी पहुंच गई। इलाज के लिए हेमंत को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। महिला का कहना है वह शिकायत लेकर सीपरी बाजार थाने पहुंची लेकिन, पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। महिला ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के साथ ही सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed