फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shot while dancing girl fainted after seeing blood in jhansi

बरात में दहशत: डांस करते समय लगी गोली, पहले नहीं हुआ दर्द का अहसास, फिर पैर से खून बहता देख युवती हुई बेहोश

Thu, 16 Mar 2023 06:30 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 16 Mar 2023 06:30 AM IST
सार

खून निकलता देख युवती बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी। गोली चलते ही बरातियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बरात के साथ आए कई लोग भाग निकले।

विज्ञापन
Shot while dancing  girl fainted after seeing blood in jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी में पीएसी जवान ने जिस समय फायरिंग की उस दौरान बरात के साथ मौजूद खुशी, राजीव और नवल वहीं डांस कर रहे थे। गोली सबसे पहले पास में खड़ी मिथिलेश के गले के पास लगी जबकि उसके छर्रे खुशी, राजीव एवं नवल के शरीर में धंस गए। खुशी और राजीव के पांव में गोली के छर्रे लगे लेकिन, शुरूआत में उनको इसका अहसास ही नहीं हुआ।

विज्ञापन


जब खुशी के पैर से खून बहने लगा तब उनको यह बात मालूम चली। खून निकलता देख खुशी बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी। गोली चलते ही बरातियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बरात के साथ आए कई लोग भाग निकले। करीब आधे घंटे बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस वजह से विवाह की रस्मों को भी फौरी तौर से ही निपटाया गया।

विज्ञापन

पीएसी जवान हुआ फरार
गोली लगने के बाद मिथिलेश खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। इसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। इसी मौके का फायदा उठाकर पीएसी जवान नरेंद्र वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन, उसने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। वहीं, मिथिलेश के पति सीताराम का कहना है कि वह पिछले करीब 11 साल से रामेश्वर के मकान में परिवार के साथ किराए पर रहता था। वह प्राइवेट काम करके परिवार का जीविकोपार्जन करता है। परिवार में बेटा भरत (22) एवं बेटी योगिता (11) पढ़ाई करते हैं। मिथिलेश की जिद पर ही पूरा परिवार मकान मालिक के यहां शादी में शामिल होने पहुंचा था लेकिन, वही हादसे की शिकार बन गई। वहीं, इंस्पेक्टर संजय शुक्ला का कहना है कि आरोपी सिपाही की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed