फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shops set up on the footpath, people struggling with traffic jams all day long in autos parked on the road.

Jhansi News: फुटपाथ पर लगीं दुकानें, सड़क पर खड़े ऑटो सीपरी में दिनभर जाम से जूझ रहे लोग

Sat, 28 Dec 2024 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Shops set up on the footpath, people struggling with traffic jams all day long in autos parked on the road.

विज्ञापन
फोटो..



- जनता पूछ रही सवाल-इन पर कब चलेगा बुलडोजर

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। नगर निगम की टीम ने चित्रा चौराहा के पास जिस जगह पर सब्जियों पर बुलडोजर चलाया उससे चंद मीटर दूर ही पूरा बाजार अतिक्रमण की चपेट में है। हाल ये है कि फुटपाथ तक दुकानदारों ने दुकानें बढ़ा रखी हैं। कुछ लोगों ने दुकानों के सामने ही किराये पर ठेले लगवाने शुरू कर दिए हैं। अब जनता पूछ रही है कि इन पर कब बुलडोजर चलेगा। सीपरी बाजार महानगर के प्रमुख बाजारों में से एक है। यहां पर जाम की समस्या के समाधान के लिए ही ओवरब्रिज भी बनवाया गया। मगर सीपरी पुल के नीचे से लेकर बाजार की गलियां तक जबरदस्त अतिक्रमण की चपेट में हैं। अमर उजाला ने शुक्रवार को सीपरी बाजार इलाके की पड़ताल की तो पुल से मालगोदाम जाने वाले मार्ग पर सड़क तक ऑटो खड़े थे। सीपरी पुल के नीचे दोनों तरफ ठेले वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे दिन में सड़क और संकरी हो जाने से जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है।

वहीं, बीच सड़क पर ऑटो वाले सवारियां उतारते और बैठाते हैं। रसबहार तिराहा से आर्यकन्या कॉलेज जाने वाले मार्ग पर कई दुकानदारों ने फुटपाथ तक कब्जा कर रखा है। यही स्थिति, टंडन रोड, आर्यकन्या चौराहा समेत आसपास के इलाकों का है। वहीं, अपर नगर आयुक्त मो. कमर का कहना है कि नगर निगम की टीम कई बार सीपरी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटवा चुकी है। फिर से टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन




ये बोली जनता



..................

रोजाना सीपरी बाजार से गुजरना होता है। फुटपाथ तक दुकानें बढ़ा लेने से आवागमन में बहुत परेशानी होती है। नगर निगम को अतिक्रमण हटवाना चाहिए। - संतोष ताम्रकार, लहर गिर्द निवासी ।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीपरी बाजार पुल के नीचे जबरदस्त अतिक्रमण है। नालों पर भी कब्जा है। नगर निगम की टीम को यहां पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करना चाहिए। - अरविंद, पचकुंइया निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed