फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shopkeepers agitated against encroachment removal drive

अतिक्रमण हटाने का दुकानदारों ने किया विरोध, हंगामा

Thu, 22 Aug 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers agitated against encroachment removal drive
जेल चौराहा पर अतिक्रमण हटाते समय विरोध कर रहे दुकानदारों को खदेड़ती पुलिस।
अतिक्रमण हटाने का दुकानदारों ने किया विरोध, हंगामा
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस बीच जेल चौराहा के पास अतिक्रमण हटाने के दौैरान फुटपाथी दुकानदारों ने हंगामा कर विरोध शुरू कर दिया। इसके चलते टीम को पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों को खदेड़ा, तब कहीं जाकर टीम अपनी कार्रर्वाई कर सकी। इससे बीच-बीच में विवाद की स्थिति बनती रही।
नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत इलाइट चौराहा से रिसाला चुंगी तक अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई। यहां से अतिक्रमण हटाने केे बाद टीम ललितपुर मार्ग स्थित जेल चौराहा के पास पहुंची। यहां सड़क किनारे फुटपाथी दुकानदारों व अन्य लोगों के कब्जे हटाने थे। टीम ने जैसे ही जेसीबी चलाई, एकत्रित हुए दुकानदार विरोध करते हुए मशीन के सामने आ गए। इससे कुछ देर के लिए अभियान थम गया। टीम ने दुकानदारों से वार्ता कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदार हंगामा करते रहे। दुकानदारों का कहना था कि जब वह नगर निगम से रसीद कटवाते हैं, तो फिर उनको क्यों हटाया जा रहा है। जबकि, वह सड़क से दूर हैं। ऐसे में अतिक्रमण का सवाल ही नहीं उठता है। दुकानदारों के विरोध करने पर टीम ने नवाबाद पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने किसी तरह दुकानदारों व लोगों को खदेड़ा, इसके बाद टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई से दुकानदारों में मायूसी भी छाई रही।
विज्ञापन

अभियान के दौैरान 34 अतिक्रमणकारियों से तीस हजार रुपये जुर्र्माना वसूला गया। वहीं, प्रतिबंधित पॉलिथीन रखने वालों से छह हजार रुपये जुर्माना वसूला। टीम में जोनल सेनेटरी ऑफिसर रवि निरंजन, कर अधीक्षक चंद्रिका प्रसाद, रईस उज्जमा अंसारी व अवर अभियंता राजकुमार भद्रसेन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed