{"_id":"49f29519ab5f6f835ad9fdc938453a13","slug":"shivam-and-championships-won-by-ananya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवम व अनन्या ने जीती चैंपियनशिप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवम व अनन्या ने जीती चैंपियनशिप
झांसी/ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शियरवुड कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में शिवम सिरौठिया एवं छात्रा वर्ग में अनन्या चैंपियन रहीं।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के वाइस प्रेसीडेंट रणजीत सिंह जूदेव एवं प्रधानाचार्या प्रीति खत्री ने मशाल प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात यलो, रेड, ग्रीन व ब्लू हाउस के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर अतिथि को सलामी दी। इसके पश्चात यलो हाउस के विद्यार्थियों ने विभिन्न आकृतियां बनाई।
रेड हाउस के विद्यार्थियों ने प्रिसिशन वाकिंग विथ चेअर लीडिंग ड्रिल द्वारा कई आकृतियां बनाकर नव वर्ष की बधाई दी। ग्रीन हाउस के विद्यार्थियों ने ड्रिल के माध्यम से जापानी फाइटर्स का प्रदर्शन कर नारी सुरक्षा पर बल दिया। ब्लू हाउस के विद्यार्थियों ने इल्यूजन ड्रिल द्वारा जीनों का संदेश दिया, वहीं जर्मन व्हील एवं विजय रथ के माध्यम से शक्ति व विजय का संदेश दिया।
इस मौके पर हुई खेल प्रतियोगिताओं में सौ मीटर दौड़ में अब्दुल सकलेन ने पहला, शिवम सिरौठिया ने दूसरा, दो सौ मीटर दौड़ में अक्षय ने पहला, शिवम सिरौठिया ने दूसरा, चार सौ मीटर दौड़ में शिवम सिरौठिया ने पहला, अब्दुल सकलेन ने दूसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में अनन्या ने प्रथम, श्रद्धा त्रिवेदी ने दूसरा, दो सौ मीटर दौड़ में अनन्या ने प्रथम, श्रद्धा त्रिवेदी ने दूसरा व चार सौ मीटर दौड़ में श्रद्धा त्रिवेदी ने पहला स्थान पाया। समापन कार्यक्रम अवसर पर नीरज खत्री, कॉलेज प्रबंधक परवेज मुख्तार, मुख्तार अहमद खान, जावेद खान आदि मौजूद रहे।