फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shilapatt damage before lokarpad

लोकार्पण से पहले गिर पड़ा शिलापट्ट

Thu, 21 Jan 2021 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Shilapatt damage before lokarpad
झांसी। महानगर में नगर निगम की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बंगलाघाट क्षेत्र में लगा शिलापट्ट सड़क के लोकार्पण से पहले ही गिर पड़ा। खास बात यह कि शिलापट्ट दो दिन पहले ही लगाया गया था। मामले में नगर निगम अफसर किसी की शरारत बताते हुए जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

महानगर के सभी वार्डों में इन दिनों नगर निगम मरम्मत कार्य करा रहा है। बंगलाघाट क्षेत्र में पिछले दिनों मरम्मत कार्य के दौरान एक सड़क पर एपेक्स बिछाए गए थे। सड़क निर्माण कार्य के बाद लोकार्पण के लिए मेयर और पार्षद का नाम लिखा शिलापट्ट सोमवार को यहां लगाया गया था। बुधवार को शिलापट्ट बीच से टूटकर गिर गया। इसे लेकर लोग नगर निगम की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वहीं निगम अफसरों ने इसे किसी की शरारत बताया है। मामले में पार्षद अंशु बीटू राय का कहना है कि शिलापट्ट को विरोधियों द्वारा गिरवाया गया है। पहले भी पार्षद आवास के बाहर लगा बोर्ड तोड़ दिया गया था। इसे लेकर अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। वहीं निगम के मुख्य अभियंता एलएन सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। बृहस्पतिवार को टीम भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed