फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shehnai, Sahalag will echo in three thousand houses from tomorrow

Jhansi News: तीन हजार घरों में गूंजेगी शहनाई, सहालग कल से

Wed, 15 Jan 2025 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Shehnai, Sahalag will echo in three thousand houses from tomorrow

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। 16 जनवरी से सहालग शुरू हो रहा है। इस साल करीब 69 शुभ मुहूर्त हैं। ऐसे में महानगर के विवाह घरों में लगभग तीन हजार से ज्यादा शादियां होने का अनुमान हैं। लोगों ने शादियों की तैयारी पहले से ही कर ली थी। जिससे उन्हें एन वक्त पर परेशान न होना पड़े। इसको लेकर सीजन शुरू होने से पहले ही महानगर के 275 विवाह घर, बैंक्वेट हॉल, गेस्ट हाउस और होटल आगामी तिथियों के लिए लगभग फुल हो चुके हैं। इनमें जनवरी से अप्रैल तक की बुकिंग की गई हैं। कुछ विशेष तिथियों में तो विवाह घरों में एक दिन में दो-दो शादियां हाेंगी। वहीं, इसके इतर भी सामूहिक विवाह एवं घर के आसपास टेंट लगाकर भी लोग शादी समारोह का आयोजन करेंगे। इनका आंकड़ा भी करीब एक हजार से ज्यादा पहुंचने का अनुमान है।



ये हैं शुभ दिन



----

जनवरी में 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26 और 28, फरवरी में 2, 3, 4, 7, 8, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 22, 23, 25, 26, मार्च में 1, 2, 3, 6 अप्रैल में 14, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 29, 30 मई में 1, 5, 6, 7, 8, 13, 15, 17, 18, 19, 24, 28 जून में 1, 2, 4, 7, 8, 9 इसके बाद सीधा नवंबर में 18, 22, 23, 24 ,25, 26, 27, 29, 30 दिसंबर में 4, 10, 11 को शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन


वेलेंटाइन-डे पर सबसे ज्यादा बुकिंग

14, 18 जनवरी, 14 फरवरी वेलेंटाइन-डे व 16,18 फरवरी एवं 20, 21, 22, 23, 24, 25 मार्च के बीच विवाह घरों में सबसे ज्यादा बुकिंग है। इन तिथियों में शादी के लिए सभी विवाहघर फुल बताए गए हैं। जिस कारण कई लोगों को अपनी शादी की तिथि आगे बढ़ानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्री-वेडिंग का बढ़ा क्रेज



शादी से पहले यादों को सहजने के लिए युवाओं में अब प्री-वेडिंग का क्रेज बढ़ गया है। युवा प्री-वेडिंग शूट करवा रहे हैं। इसके लिए महानगर समेत ओरछा, दतिया और खजुराहो में पुरानी इमारतों, किला, पर्यटक स्थल, पार्काें की भी बुकिंग कराई जा रही हैं। वहीं, फोटोग्राफरों की भी डिमांड बढ़ गई है। फोटोग्राफर कमलेश कुशवाहा बताते हैं कि पहले शादी के सीजन में ही उनके पास काम होता था, अब शादी का सीजन न होने पर भी प्री-वेडिंग की मांग रहती है।

वर्जन



---

विवाह घरों में 3000 से ज्यादा शादियों के लिए छह माह पहले बुकिंग शुरू हो गई थी। अप्रैल तक सभी हाउसफुल हैं। अब अप्रैल, मई में कुछ तिथियां खाली हैं। जिसके लिए एडवांस बुकिंग कराई जा रही है। - विवेक स्वामी, केंद्रीय अध्यक्ष, बुंदेलखंड विवाह स्थल एसोसिएशन




इस साल 69 से ज्यादा शुभ मुहूर्त हैं, इनमें शादियां करना शुभ माना गया है। सहालग शुरू होने के बाद से 16 जून तक बीच-बीच में मुहूर्त हैं। - हरिओम थापक, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed