{"_id":"665a5707a93806457703f084","slug":"shatabdi-bus-went-out-of-control-and-overturned-in-the-ditch-18-passengers-injured-condition-of-seven-critical-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-325115-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शताब्दी बस बेकाबू होकर खाई में पलटी, 18 यात्री घायल, सात की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शताब्दी बस बेकाबू होकर खाई में पलटी, 18 यात्री घायल, सात की हालत नाजुक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ के ढेरी की पुलिया के पास बृहस्पतिवार देर रात ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर शताब्दी बस खाई में पलट गई। हादसे में बस में सवार 60 यात्री अंदर फंस गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उनको किसी तरह बाहर निकाला। जबकि 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें सात की हालत नाजुक होने पर उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शेष यात्रियों को दूसरी बस से घर वापस भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे प्राइवेट शताब्दी बस कानपुर से सूरत के लिए रवाना हुई। बस में कानपुर देहात, फतेहपुर, हमीरपुर, इटावा की सवारियां थीं। रात करीब 12:30 बजे जैसे ही बस झांसी-कानपुर हाईवे से होते हुए पूंछ के गांव महाराजगंज के विशाल ढाबा के पास पहुंची तभी आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बस के सामने कार आ गई। कार को बचाने के लिए बस चालक ने ब्रेक मार दी लेकिन, रफ्तार में होने से बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा पलटी।
बस पलटने से उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना मिलने पर सीओ हरिमोहन सिंह, थाना प्रभारी जेपी पाल पुलिस बल के साथ पहुंच गए। सभी यात्रियों को बस के अंदर से निकाला गया।
विज्ञापन
हादसे में मनीष पुत्र श्याम नारायण निषाद ग्राम हरदौली थाना सचेती कानपुर देहात, शिव सिंह ग्राम नारायणपुर सरसोरा थाना चांदपुर फतेहपुर, अंकित ग्राम शाहजहांपुर थाना सट्टी कानपुर देहात, सूरज कुमार ग्राम ईसापुर थाना बकेवर फतेहपुर, अनिल ग्राम ईसापुर थाना बकेवर फतेहपुर, अनीता पत्नी सुरेश निवासी बिवार हमीरपुर, परशुराम पुत्र हरकिशन निवासी जलाला थाना कुरारा हमीरपुर, बस क्लीनर अंकित राजपूत पुत्र संतोष निवासी कालीगंज अकबरपुर कानपुर देहात समेत अन्य घायल हो गए।
वहीं, फूल सिंह निवासी गांव हरदौली कानपुर देहात, रवि गांव भदौना कानपुर, अशोक निवासी धौलपुर, लाल दीवान निवासी भेड़ी कटरा, राघवेंद्र ग्राम बिवार, सोनू गांव बिवार, हरिओम हीकापुर (सभी हमीरपुर) की हालत नाजुक होने पर उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इनको इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। बस में सवार अन्य यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बस से उनके घर वापस भेज दिया।