फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sewer water entered the houses, roads were also flooded

Jhansi News: घरों में घुसा नालों का पानी, सड़कें भी लबालब

Sun, 13 Jul 2025 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Sewer water entered the houses, roads were also flooded
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। शनिवार तड़के से हो रही झमाझम बारिश से कई इलाकों में नाले का पानी बैक फ्लो होकर लोगों के घरों में जा घुसा। इससे लोग दिन भर परेशान रहे। बारिश से सड़कों पर भी पानी भरा रहा। इससे कई जगह यातायात पर भी असर पड़ा।

लगातार कई घंटे की बारिश से केके पुरी, गल्ला मंडी, ईसाईपुरा के सुम्मेर नगर में जल निकासी का इंतजाम न होने से पानी भर गया। तालपुरा, केके पुरी, अजय इन्क्लेव, कैलाश रेजिडेंसी, प्रेमनगर में थाने वाली सड़क में भी नाले चोक होने से पानी भरा रहा। बारिश का पानी यहां से आगे निकल नहीं पाया। वार्ड नंबर 11 में भी नाले चोक होने से पानी बाहर नहीं निकल सका। लक्ष्मी गेट बाहर से सब्जी मंडी वाले रास्ते में भी पानी भर गया। इसी तरह बैंकर्स कॉलोनी में सोनी जी की गली, जाकिर गली, लक्ष्मी पुरम कॉलोनी में भी पानी भर गया। पार्षद राहुल कुशवाहा के मुताबिक कई मोहल्लों में जल भराव हुआ। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कत हुईं।
विज्ञापन


इनसेट
नाले के तेज बहाव में ध्वस्त हुआ गुदरी नाला
शनिवार शाम नाले के तेज बहाव में गुदरी मोहल्ले में नाले की दीवार का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया। इसके ध्वस्त होने से पानी इधर-उधर फैलने लगा। देर-शाम मलवा हटाकर नाले के पानी को आगे निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
जल भराव वाले इलाकों का निगम अफसर ने लिया जायजा
कई मोहल्लों में पंप लगाकर निकाला गया पानी

जल भराव के साथ दिन भर जल जमाव की शिकायतें भी नगर निगम कंट्रोल रूम तक पहुंचती रहींं। कई जगह निगम अफसरों ने पहुंचकर जायजा लिया। कर्मचारियों को लगाकर पानी बाहर निकलवाया। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश निगम अमले के साथ कैलाश रेजीडेंसी, तालपुरा, बिजौली समेत अन्य मोहल्लों में पहुंचे हालांकि यहां कुछ देर बाद ही पानी निकल गया। बिजौली में जल निकासी की व्यवस्था नहीं मिली वहीं, अपर नगर आयुक्त मो.कमर ने आंतियाताल, मेंहदीबाग, पानी की धर्मशाला के आसपास के मोहल्लों में पहुंचकर जायजा लिया। नगर निगम ने भाऊ का बगीचा समेत अन्य मोहल्लों में पंप लगाकर पानी निकाला। अपर नगर आयुक्त के मुताबिक सभी स्थानों पर देर-शाम तक स्थिति सामान्य हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed