फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sevan in one sofa atract in amar ujala shoping festival

सेवन इन वन सोफा कर रहा आकर्षित

Mon, 10 Jun 2019 12:54 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Mon, 10 Jun 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
sevan in one sofa atract in amar ujala shoping festival
amar ujala shopping festival - फोटो : amarujala
झांसी। किले की तलहटी में स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड में ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ में लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। घर सजाने के लिए महिलाओं की विशेष पसंद सेवन इन वन सोफा और किचन की शान मेलोड माइड से बने डिनर सेट शामिल हैं। इसके साथ ही बच्चे भी झूलों का भरपूर मजा ले रहे हैं।  
विज्ञापन

आकर्षक सजावट वाले ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ में लोग देर रात तक उमड़ रहे हैं, इससे मेला गुलजार बना है। दक्षिण भारत, गुजरात और राजस्थान के बेहद स्वादिष्ट व्यंजनों का लोग परिवार सहित खूब स्वाद चख रहे हैं। इनमें ढोकला, पाव भाजी, मारवाड़ी लस्सी और मुंबई का बर्फ गोला महिलाओं व बच्चों को बेहद पसंद आ रहा है। मेला परिसर में बच्चों ने रविवार को लालटेन झूला और छुक छुक रेलगाड़ी में बैठकर उसका मजा लिया। छुट्टी होने के चलते दिन भर की गर्मी के बाद शाम को खुली हवा में लोगों ने सैर सपाटा कर मधुर संगीत का भी लुत्फ उठाया। वहीं, दिल्ली का सेवन इन वन सोफा सेट और मेलाड माइड से बने बर्तनों के स्टाल पर लोगों की काफी भीड़ रही। सोफा विक्रेता ने बताया कि सेवन इन वन सोफा सेट में दीवान, बच्चों के होमवर्क के लिए सेंट्रल टेबिल, कंधों को आराम देने के लिए काउच, बच्चों को बैठने के लिए डबल सीटर बना सकते हैं। इसकी कीमत 5500 रुपये से शुरू है। इधर, मेलाड माइड से बने डिनर सेट बेच रहे दिल्ली के मोहम्मद उबैर ने कहा कि इनमें मसालों के दाग नहीं बनते हैं। यह बर्तन काफी मजबूत रहते हैं। यही वजह है कि हर घर की शान बन चुके हैं यह बर्तन। महिलाएं इसे काफी पसंद कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल के प्रस्तुतकर्ता गोविंद मसाले हैं। जबकि, सह प्रायोजक पीसी ज्वैलर्स और रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफएम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed