फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sequrity gaurd murder mystery

सिक्योरिटी गार्ड की मौत : हत्या की तरफ इशारा कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Mon, 02 Mar 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
sequrity gaurd murder mystery
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक फैैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियाें में सिक्योरिटी गार्ड की आग जलने की मौत का मामला उलझता जा रहा है। पता चला है कि आग की चपेट में आने से बल्लमपुर में रहने वाले एक युवक का हाथ भी झुलस गया था, जिसका उपचार पुलिस की देखरेख में चल रहा है। इस हादसे में एक महिला का नाम भी जोड़ा जा रहा है। पुलिस सबूत जुटाने में लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटी पाई गई।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के चमरौआ गांव निवासी सुंदरपाल सिंह (40) बिजौली में स्थित एक ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड थे। शुक्रवार की शाम रात वह फैक्टरी में ड्यूटी पर थे, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने के चलते उनकी जलकर मौत हो गई थी। जहां घटना हुई है, वहां आसपास का कोई सामान नहीं जला केवल सुंदरपाल ही जलकर मरे मिले थे। परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस कारण पुलिस को भी मामला गड़बड़ लग रहा है। पता चला है कि पुलिस ने बल्लमपुर के एक युवक को पकड़ा है, जिसके आग की चपेट में आने से हाथ झुलस गए हैं। उसका उपचार चल रहा है। बताया गया है कि फैक्टरी के आसपास जुआ भी खिलाया जा रहा था, जहां जुआरियों का आना जाना था। प्रेमनगर थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि हादसे की जांच चल रही है। जल्द ही सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed