फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Self download would his voter card

दस हजार मतदाता खुद डाउनलोड कर सकेंगे अपना पहचान पत्र

Sat, 06 Mar 2021 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Self download would his voter card
झांसी। जिले के दस हजार मतदाताओं को निर्वाचन आयोग ने अपना फोटो पहचान पत्र खुद डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की है। ये सभी नए मतदाता हैं, जिनके नाम निरंतर पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। इसके लिए शिविर लगातार मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में नाम जुड़ने के बाद निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी किया जाता है। ये पहचान पत्र बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचाया जाता है। अक्सर ये मतदाताओं को नहीं मिल पाते हैं। इसके लिए उन्हें बीएलओ के चक्कर लगाने पड़ जाते हैं। लेकिन, अब मतदाता खुद अपना पहचान पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। फिलहाल निरंतर पुनरीक्षण अभियान के दौरान बढ़े दस हजार मतदाताओं को ये सुविधा मिलने जा रही है। इन मतदाताओं के मोबाइल नंबर व मेल आईडी मतदाता सूची में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

ई - ईपिक डाउनलोड करने के लिए मतदाताओं को निर्वाचन आयोग की साइट पर जाना होगा। उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसके बाद मतदाता अपना पहचान पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसकी जानकारी देने के लिए आयोग के निर्देशानुसार 7 और 17 मार्च को पोलिंग स्टेशनों पर कैंप भी लगाए जाएंगे। कैंप में ई - ईपिक डाउनलोड करने के तरीके बताए जाएंगे, साथ ही डाउनलोडिंग की सुविधा भी होगी। विदित हो कि जिले की चारों विधानसभाओं में पहले 14,80,231 मतदाता थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 14,90,231 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed