{"_id":"63c0472ccef7a245e904a12b","slug":"sejeriyan-prasav-will-be-half-women-hospital-jhansi-news-jhs236866793","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी, ललितपुर के महिला अस्पताल में आधे रह गए सिजेरियन प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी, ललितपुर के महिला अस्पताल में आधे रह गए सिजेरियन प्रसव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने के दावे कर रही है मगर 2021 के मुकाबले 2022 में झांसी और ललितपुर के महिला अस्पतालों में सिजेरियन (ऑपरेशन) प्रसव आधे रह गए हैं। इसके पीछे की वजह डॉक्टरों का जबरदस्त टोटा होना है। कोई अस्पताल सिर्फ एक स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के भरोसे चल रहा है, तो किसी में एक भी विशेषज्ञ नहीं है। ऐसे में कई गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों में जाकर सिजेरियन प्रसव करना पड़ रहा है।
ललितपुर और झांसी अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के चार-चार पद सृजित हैं। सीएचसी, पीएचसी से रेफर होकर प्रसूताएं यहां पर प्रसव कराने के लिए आती हैं। 2021 में महिला अस्पतालों में हर महीने 35 से 45 सिजेरियन प्रसव होते थे। तीन-चार महीने पहले शासन द्वारा यहां से कई चिकित्सकों का दूसरी जगह तबादला कर दिया गया। ललितपुर के महिला अस्पताल में तैनात एकमात्र स्त्री रोग विशेषज्ञ का भी दूसरी जगह स्थानांतरण कर दिया गया। झांसी के महिला अस्पताल से भी एक डॉक्टर का तबादला किया गया। वहीं, सेवानिवृत्ति के बाद फिर से संविदा पर ज्वाइन करने वाली चिकित्सक ने भी आगे नवीनीकरण नहीं कराया। ऐसे में अब सिर्फ एक महिला रोग विशेषज्ञ इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) के पद पर कार्यरत हैं। इन हालातों में वर्ष 2021 और 2020 में अप्रैल से दिसंबर तक के आंकड़े देखें तो झांसी के महिला अस्पताल में जहां सिजेरियन प्रसव में 71 फीसदी तक की कमी आई है। वहीं, ललितपुर में भी ऑपरेशन से होने वाले प्रसव में 40 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज हुई है। जबकि, जालौन में पर्याप्त डॉक्टर होने की वजह से वहां सिजेरियन प्रसव दोगुने हो गए हैं। इन हालातों में कई गर्भवती महिलाओं को नर्सिंगहोमों में जाकर हजारों रुपये खर्च करके प्रसव कराना पड़ रहा है।
ये आया अंतर
....................
वर्ष 2021
जनपद सिजेरियन प्रसव
झांसी 320
ललितपुर 403
जालौन 140
वर्ष 2022
जनपद सिजेरियन प्रसव
झांसी 91
ललितपुर 239
जालौन 292
(नोट: ये आंकड़े अप्रैल से दिसंबर तक के हैं।)
30 से 40 हजार हो जाते हैं खर्च
निजी अस्पताल में सिजेरियन प्रसव कराने पर 30 से 40 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं। इसमें डॉक्टर से लेकर कमरे तक का चार्ज शामिल होता है। जबकि, सरकारी अस्पताल में प्रसव पूरी तरह नि:शुल्क होता है। अगर कोई दवा अस्पताल में नहीं है उसे ही मरीज को बाहर से खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन
ललितपुर के महिला अस्पताल में एक भी गाइनिकोलॉजिस्ट नहीं है। झांसी के महिला अस्पताल में एकमात्र स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं, जो ईएमओ के पद पर कार्यरत हैं। शासन को पत्र लिखकर डॉक्टरों की तैनाती की मांग की गई है। स्वास्थ्य विभाग भी संविदा पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाल चुका है। - डॉ. केसी राय, एडी हेल्थ, झांसी।