{"_id":"5d0a587e8ebc3e6c3b47aa29","slug":"security-for-governer-jhansi-news-jhs141686844","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चौकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चौकस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चौकस
झांसी। राज्यपाल राम नाईक के बृहस्पतिवार को दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई। चौराहों से लेकर कार्यक्रम स्थल के इर्द गिर्द भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। अधिकारियों ने बुधवार को रिहर्सल कर यातायात व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
राज्यपाल राम नाईक सुबह 9.30 कोतवाली स्थित गणेश मंदिर में भक्त आवास का लोकार्र्पण व बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में सुबह 10.45 बजे पहुंचकर पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भाग लेंगे। राज्यपाल के कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत एक कंपनी पीएसी, 8 सीओ 10 एसओ 2 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, 12 यातायात सिपाही, 4 दरोगा, 500 आरक्षी, एसआई 50 तैनात रहेंगे। कार्यक्रम स्थल के अलावा चौराहों पर भी थानों का फोर्स तैनात रहेगा। एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि सुबह 5 बजे से रात 8 बजे भारी वाहन महानगर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा, खंडेराव गेट से पंचर्कुईयां व कोतवाली जाने वाले मार्ग पर सुबह 6 बजे से कार्र्यक्रम समाप्त होने तक बड़े वाहन नहीं जाएंगे। दो पहिया वाहनों का आवागमन रहेगा। यही व्यवस्था विश्वविद्यालय के सामने भी लागू रहेगी। बुधवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार समेत पुलिस अधिकारियाें ने भारी पुलिस बल के साथ यातायात व सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए दिन में दो बार रिहर्सल किया।