{"_id":"6005e3c38ebc3e33bf2f6017","slug":"section-engineer-sucide-for-soodkhor-jhansi-news-jhs1864059150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों से तंग आकर सेक्शन इंजीनियर ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूदखोरों से तंग आकर सेक्शन इंजीनियर ने दी जान
विज्ञापन
अशोक कुमार द्विवेदी, सेक्शन इंजीनियर - फाइल फोटो 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सोमवार की सुबह सूदखोरों से तंग आकर सेक्शन इंजीनियर ने झांसी-मानिकपुर रेलमार्ग स्थित डीजल लोको शेड के सामने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खातीबाबा मोहल्ला निवासी अशोक कुमार द्विवेदी (58) रेलवे के एसी लोको शेड में सेक्शन इंजीनियर थे। रविवार की रात वह ट्रेन में सवार होकर रेलवे ट्रैक की निगरानी करने के लिए मऊरानीपुर निकले थे। सोमवार सुबह उन्होंने झांसी-मानिकपुर रेलमार्ग स्थित डीजल लोको शेड के सामने खंभा नंबर 1129/07 के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
रेलकर्मियों से सूचना पाकर प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे। शिनाख्त कर पुलिस ने उनकी पत्नी सुनीता द्विवेदी को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने सेक्शन इंजीनियर की जेब से मोबाइल बरामद किया है। रेलकर्मियों और रिश्तेदारों का आरोप है कि सूदखोरों की धमकी से तंग आकर उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। सीओ सदर हिमांशु गौरव ने बताया कि अब तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।