फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Moderate rain expected starting today, followed by heavy rain for three days.Moderate rain expected starting today, followed by heavy rain for three days.

Jhansi News: आज से मध्यम और तीन दिन तक भारी बारिश के आसार

Wed, 02 Sep 2026 01:35 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 02 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Moderate rain expected starting today, followed by heavy rain for three days.Moderate rain expected starting today, followed by heavy rain for three days.
झांसी। सावन में शहर को तरबतर करने के बाद दोबारा से मानसून सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव इसका कारण। मानसून पश्चिमांचल से बुंदेलखंड के बांदा में प्रवेश करेगा। इससे आज बारिश के आसार और आगामी तीन दिन तक भारी बारिश के आसार है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

सावन के आखिरी हफ्ते में मानसून में बादल झूमकर बरसे और उसके बाद बादलों की आवाजाही बनी रही तो वहीं दूसरी ओर धूप के कारण उमस ने लोगों को बेचैन कर रखा था पर दोबारा से मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आदित्य सिंह ने बताया कि मानसून पश्चिम इलाकों से होते हुए बुंदेलखंड में प्रवेश करेगा और दोपहर तक इसका असर जनपद में देखने को मिलेगा। यही कारण है कि दोपहर बाद बारिश की संभावना अधिक है। इसके बाद आगामी तीन, चार और पांच सितंबर को अधिक बारिश की संभावना दोबारा से बनी हुई है। इस संबंध में उन्होंने किसानों को भी सलाह दी है कि वह बारिश से पूर्व अपने खेतों में जल निकासी का प्रबंध कर लें और जलभराव न होने दें। जलभराव के कारण फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसी प्रकार से सब्जी की बागवानी करने वालों को भी जलभराव से निपटने के इंतजाम करने की सलाह दी है। मंगलवार को बादलों की आवाजाही बनी रही और कुछ-कुछ देर के लिए धूप भी खिली इससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed