फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Secretary, Village Development Officer suspended for selecting ineligible and withdrawing money

Jhansi News: अपात्रों का चयन और पैसा निकालने में सचिव, ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

Sat, 25 Mar 2023 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Secretary, Village Development Officer suspended for selecting ineligible and withdrawing money
झांसी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अपात्रों का चयन और पैसे निकालने के मामले में अलग-अलग विकासखंड के सचिव और ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ जांच अधिकारी भी नामित करते हुए जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बामौर विकासखंड के ग्राम विकास अधिकारी आसीत व्यास ने सगौली ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 12 अपात्र लाभार्थियों का चयन कर दिया। जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि चयन प्रस्ताव के क्रम में जनपद से अनुमोदन एवं स्वीकृति के बाद पूर्व में पात्र लाभार्थियों को अपात्र कर दिया गया। सचिव ने अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही अथवा उदासीनता बरती। ऐसे में सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में वो चिरगांव विकासखंड से संबद्ध रहेंगे। अनुशासनिक कार्रवाई से संंबधित सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए चिरगांव के खंड विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच अधिकारी को समय से जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, विकास खंड मोंठ में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी राकेश नरवरिया द्वारा ग्राम पंचायत सौजना में आवास योजना ग्रामीण में 13 अपात्र लाभार्थियों का चयन कर 5.20 लाख रुपये निकालने और आठ अपात्र लाभार्थियों का प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में चयन कर धनराशि निकालने का प्रयास करने के कारण 17 मार्च को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। डीडीओ ने बताया कि तीन दिनों में उन्हें स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए थे। अब तक वीडीओ ने स्पष्टीकरण नहीं दिया है। ऐसे में वीडियो को उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, ग्राम पंचायत सोजना में दायित्वों का दुरुपयोग कर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत अपात्रों को आवास आवंटित कराकर 5.20 लाख की राशि निकालने और अपात्र लाभार्थियों का चयन कर राशि निकालने का प्रयास करने की वजह से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान वह बड़ागांव विकास खंड में संबद्ध रहेंगे। बड़ागांव के खंड विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed