फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seats full in trains coming from Mumbai to Jhansi before Diwali

Jhansi News: दिवाली से पहले मुंबई से झांसी आने वाली ट्रेनों में सीटें फुल

Tue, 08 Sep 2026 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Seats full in trains coming from Mumbai to Jhansi before Diwali
झांसी। दिवाली पर घर लौटने की तैयारी कर रहे मुंबई के यात्रियों की मुश्किलें अभी से बढ़ गई हैं। मुंबई से झांसी और उत्तर प्रदेश की ओर आने वाली प्रमुख ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं। कई ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति है, जबकि बाकी में लंबी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

त्योहार पर घर पहुंचने के लिए यात्रियों को कंफर्म टिकट पाने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस और अन्य प्रमुख स्टेशनों से झांसी होकर उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में दिवाली के कारण यात्रियों की मांग अचानक बढ़ी है। एडवांस रिजर्वेशन शुरू होते ही सीटें बहुत तेजी से बुक हो गईं। अब प्रमुख ट्रेनों में सामान्य आरक्षण से कंफर्म टिकट मिलना कठिन हो गया है।
विज्ञापन

दिवाली जैसे बड़े त्योहार के लिए 5 और 6 नवंबर की बुकिंग 60 दिन पहले खुल गई थी। मुंबई से झांसी आने वाली गाड़ियों में बुकिंग खुलते ही स्लीपर कोच सबसे पहले बुक हुए। एक घंटे बाद ही स्लीपर कोच में नो-रूम दिखने लगा। इसके बाद एसी थर्ड, एसी द्वितीय और फिर एसी प्रथम में भी वेटिंग सूची लंबी हो गई। तेजी से ट्रेनों की सीट बुकिंग से हालात बिगड़ रहे हैं। यदि स्पेशल ट्रेनों का संचालन नहीं हुआ तो स्थिति और भी खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकटों का टोटा
पुष्पक एक्सप्रेस में यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुशीनगर एक्सप्रेस, एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस और मंगलालक्षद्वीप एक्सप्रेस में भी कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं हैं। पंजाब मेल और पठानकोट एक्सप्रेस में भी सीटें नहीं मिल रही हैं। दूसरी नियमित मेल और एक्सप्रेस के अलावा साप्ताहिक ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग चल रही है।

तत्काल टिकटों में मारामारी
नियमित ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने के बाद यात्री अब तत्काल टिकट की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन त्योहार के सीजन में तत्काल कोटे की सीटें भी चंद मिनटों में भर जाएंगी। ऐसे में तत्काल टिकटों को लेकर भी भारी मारामारी रहेगी। स्लीपर कोच में नो-रूम है, वहीं एसी थर्ड से लेकर एसी प्रथम कोच में लंबी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed