फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Searching for the number on Google, the young man suffered a loss of 96 thousand

गूगल पर नंबर खोजने से युवक को लगी 96 हजार की चपत

Fri, 15 Apr 2022 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Searching for the number on Google, the young man suffered a loss of 96 thousand
झांसी। गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर खोजना युवक को भारी पड़ गया। साइबर जालसाजों ने उसे 96,254 रुपये की चपत लगा दी।
विज्ञापन

सीपरी बाजार के संगम विहार कॉलोनी निवासी अमित वर्मा पुत्र विजय कुमार एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि दस अप्रैल को एक ऑनलाइन कंपनी से एक प्रोडक्ट मंगाया। काफी दिनों बाद भी जब डिलीवरी नहीं हुई तब उन्होंने गूगल से ऑनलाइन कंपनी का नंबर तलाशा। यहां उस कंपनी के कस्टमर केयर के नाम से एक नंबर था। इस नंबर पर उन्होंने फोन लगाया, तब उसने पैसा वापस कर देने का भरोसा दिलाते हुए एक फार्म भरने को कहा। ऑनलाइन माध्यम से अमित ने यह फार्म भर दिया। यूपीआई की आईडी भरने के साथ ही उसका पासवर्ड भी भर दिया। जैसे ही उन्होंने यह फार्म अपलोड किया, थोड़ी देर में उनके बैंक खाते से पैसे निकलने लगे। अमित के मुताबिक तीन बैंक खातों से जालसाजों ने कुल 96,254 रुपये निकाल लिए। पैसे कटने का मेसेज आते ही अमित हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। उनकी तहरीर केे आधार पर सीपरी बाजार पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed