{"_id":"6122ae238ebc3e79e83045ff","slug":"school-bus-tramples-over-bike-riders-father-and-daughter-died-jhansi-news-jhs202513650","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस ने बाइक सवारों को रौंदा, पिता और बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस ने बाइक सवारों को रौंदा, पिता और बेटी की मौत
विज्ञापन
गुरसराय (झांसी) । गुरसराय थाना क्षेत्र के रामनगर मार्ग पर सरसेंड़ा गांव के सामने बने यात्री प्रतीक्षालय के पास रविवार को दोपहर दो बजे एक स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार पिता और बेटी की मौके पर मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। महिला अपने भाई को राखी बांधकर पति और बेटी के साथ बाइक से लौट रही थी। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। वह जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे गरौठा विधायक के समझाने के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने जाम नहीं खोला। एसडीएम टहरौली के पांच लाख रुपये दुर्घटना सहायता राशि देने के लिखित आश्वासन के बाद शाम सात बजे जाम खोला गया।
खिल्लाबारी निवासी रामकिशुन अपनी पत्नी रामकिशोरी और पुत्री रिया को लेकर ससुराल अड़जरा रक्षाबंधन पर बाइक से गए थे। राखी बांधने के बाद दोपहर तीनों बाइक से गांव लौट रहे थे। रामनगर रोड पर सरसेंड़ा प्रतीक्षालय के पास टहरौली की तरफ से आ रही एक स्कूल बस ने तीनों को रौंद दिया। इससे रामकिशुन (34) और रिया (पांच) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामकिशोरी (28) गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग दौड़े तो बस चालक कूद कर भाग गया।
घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वह लोग मौके पर पहुंच गए। वहां पर दोनों के शवों को सड़क पर ही रखकर जाम लगा दिया। शाम को उधर से निकल रहे गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत को जानकारी मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह जिलाधिकारी को बुलाने पर अड़े रहे। हालत गंभीर होते देख आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर टहरौली एसडीएम और एसपी ग्रामीण नैपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे।