{"_id":"686978e5a2691198320cf459","slug":"school-bus-lost-control-and-overturned-11-children-injured-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-106788-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अनियंत्रित होकर स्कूल बस पलटी, 11 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अनियंत्रित होकर स्कूल बस पलटी, 11 बच्चे घायल
विज्ञापन
- मौके पर मची चीख-पुकार, शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। शनिवार को मोंठ थाना इलाके के ग्राम सेमरी में अनियंत्रित होकर स्कूल बस पलट गई। हादसे में बस में सवार 10 बच्चे और ड्राइवर घायल हो गया। अन्य बच्चों को भी चोटें आईं। घायल बच्चों को शीशे तोड़कर बस से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। बस को कब्जे में लेकर जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
शनिवार की दोपहर चिरगांव स्थित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त विद्यापीठ विद्यालय की बस बच्चों को छोड़ने के लिए उनके घरों पर जा रही थी। बस में 32 बच्चे सवार थे। इसी दरम्यान मोंठ थाना इलाके के ग्राम सेमरी में बस अनियंत्रित होकर माइनर में गिरकर पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर मोंठ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल हुए दस बच्चों व चालक को पुलिस ने आनन-फानन मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे में ग्राम लुधियाई निवासी अनुराग यादव पुत्र बलवान (उम्र 15 वर्ष), मयंक पुत्र प्रदीप (उम्र 16 वर्ष), अनुराग पुत्र रंजीत (उम्र 12 वर्ष), लक्ष्य कुशवाहा पुत्र धर्मेंद्र (उम्र 9 वर्ष), कृष्णकांत सेन पुत्र बालकिशुन (उम्र 16 वर्ष), बृजपाल कुशवाहा पुत्र मूलचरन (12 वर्ष), देव कुशवाहा पुत्र शीशपाल (उम्र 13 वर्ष), ऋषि यादव पुत्र संदीप (उम्र 15 वर्ष) व ग्राम करकोस निवासी जिगर पांचाल पुत्र जितेंद्र पांचाल (उम्र 14 वर्ष) व अनूप पाल पुत्र राजेश पाल घायल हुए हैं। ज्यादा चोट आने पर इनमें से सात बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वरुण कुमार पांडेय, उप जिलाधिकारी मोंठ अवनीश तिवारी व क्षेत्राधिकारी मोंठ अजय श्रोतिय ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल जाना। इसके अलावा घटना स्थल का भी मुआयना किया। अधिकारियों ने बच्चों और उनके परिजन से बातचीत कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि क्षेत्र में चल रही स्कूल बसों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच तत्काल की जाए। जांच में प्रथम दृष्टया बस की स्टेयरिंग फेल होने की बात सामने आई है।
अपर जिलाधिकारी वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं। विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही और बस की फिटनेस की भी जांच की जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।