{"_id":"600dd5158ebc3e54387c1e19","slug":"savka-samman-savka-vikash-ke-dhey-ke-shat-manaya-up-divash-jhansi-news-jhs186914211","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबका सम्मान, सबका विकास के ध्येय के साथ मनाया उप्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबका सम्मान, सबका विकास के ध्येय के साथ मनाया उप्र दिवस
विज्ञापन
दीनदयाल सभागार में दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते डीएम आन्द्रा वामसी।
- फोटो : REPORTERS
सबका सम्मान, सबका विकास के ध्येय के साथ मनाया उप्र दिवस
झांसी। उप्र दिवस के मौके पर रविवार को सबका सम्मान, सबका विकास के ध्येय के साथ जिले के विकास में विशिष्ट योगदान देने वालों का सम्मान किया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सभी को उत्तर प्रदेश दिवस की बधाई दी।
रविवार को दीनदयाल उपाध्याय सभागार में सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश में विकास का जो माहौल बना है, वह सभी ने अनुभव किया है। मुख्यमंत्री बुंदेलखंड के विकास को लेकर चिंतित हैं। महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा, विधायक मऊरानीपुर बिहारीलाल आर्य, विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत, एमएलसी रमा निरंजन व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा ने भी विचार प्रकट किए। इस मौके पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज और सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राई नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अमित सिंह को फू लों की खेती, ओपी सिंह सीईओ बलिनी दुग्ध उत्पादन समिति, विवेक बंसल निदेशक पीतांबरा बुक, आकांक्षा ताम्रकार पेपर वर्क, अनुपम निरंजन को वुडन क्राफ्ट के लिए सम्मानित किया गया। आसरा योजना के पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
खेल और सांस्कृतिक समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 19 बेटियों का सम्मान किया गया। कृषि क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 40 किसानों का सम्मान किया गया। गांव गणेशगढ़ के वीर सिंह का कंपोस्ट खाद बनाए जाने और जैविक उत्पादन पर विशेष सम्मान किया गया। माटी कला ग्रामोद्योग रोजगार योजना के लाभार्थियों को ऋ ण एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। रोजगार योजनाओं के लाभार्थियों को टूल किट दी गईं। वहीं, सिरोमन सिंह को गोकुल पुरस्कार और संतोष सिंह को नंद बाबा पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, नगर आयुक्त अवनीश राय, सीडीओ शैलेष कुमार, डॉ. अनुपम व्यास, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी जेआर राम, बीएसए हरिवंश कुमार, अमित द्विवेदी मौजूद रहे। उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विवि के झांसी केंद्र पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीयू के पत्रकारिता विभाग के सह आचार्य डॉ. सीपी पेन्यूली ने कहा कि प्रदेश विकास के नए आयामों की ओर है। डॉ. कौशल त्रिपाठी, प्रादेशिक क्षेत्राधिकारी डॉ. रेखा पांडेय, डॉ. हरिकिशन, रविंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।