{"_id":"63c43bf4c8029e164b0297ff","slug":"satabdi-express-train-not-find-passenger-jhansi-news-jhs237070919-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शताब्दी एक्सप्रेस को नहीं मिल रहीं सवारी, आधी गाड़ी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शताब्दी एक्सप्रेस को नहीं मिल रहीं सवारी, आधी गाड़ी खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। खराब मौसम की वजह से ट्रेनों की रफ्तार मंद पड़ी हुई है। शताब्दी जैसी प्रीमियम गाड़ी भी घंटों की देरी से चल रही है। इससे इस गाड़ी से यात्रा करने से फिलहाल लोग बच रहे हैं। हाल यह है कि गाड़ी की आधी सीटें भी नहीं भर पा रही हैं। इससे रेलवे को रोजाना लाखा रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के झांसी पहुुंचने का समय सुबह 10.45 व भोपाल से आने वाली गाड़ी का यहां आने का समय शाम 6.37 बजे निर्धारित है। लेकिन, पिछले पंद्रह दिनों से यह गाड़ी तीन-चार घंटे की देरी से चल रही है। मौसम साफ होने के बाद भी रविवार को यह दोनों गाड़ियां दो से तीन घंटे की देरी से यहां पहुंची।
लगातार लेटलतीफी की वजह से अब यात्रियों ने इस गाड़ी से दूरी बनानी शुरू कर दी है। स्थिति यह है कि शताब्दी की क्षमता 1204 यात्रियों की है, लेकिन बमुश्किल चार-पांच सौ सवारियां ही इसमें सफर कर रहीं हैं। इससे रेलवे को रोजाना लगभग बीस लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से कम ही लोग यात्रा कर रहे हैं, जिसके चलते शताब्दी भी भरकर नहीं चल पा रही है।