{"_id":"6001fb1f8ebc3e32eb6f7429","slug":"sarv-samaj-ko-samman-dene-ka-kam-kar-rahi-mayawati-jhansi-news-jhs186163261","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वसमाज को सम्मान देने का काम कर रही हैं मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वसमाज को सम्मान देने का काम कर रही हैं मायावती
विज्ञापन
झांसी। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष मायावती का 65 वां जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। अस्पताल में मरीजों को फल व जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
मिथला गार्डन विवाह घर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि कानपुर, झांसी व चित्रकूटधाम मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी लालाराम अहिरवार ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश में सुशासन स्थापित किया। वह सर्व समाज को सम्मान देने का काम कर रही हैं। केंद्र व प्रदेश की सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है। जनता अब बसपा की सरकार चाहती है।
विशिष्ट अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी झांसी मंडल विनोद गौतम ने कहा कि मायावती ने अपने कार्यकाल में ग्रामीण अंचलों में अंबेडकर ग्रामों के माध्यम से चहुंमुखी विकास कराया। विशिष्ट अतिथि सेक्टर प्रभारी झांसी मंडल भूपेंद्र आर्य ने कहा कि बसपा सरकार में जो जनहित के कार्य हुए उससे हर वर्ग का भरोसा आज भी बसपा में है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजू राजगढ़ ने कहा कि बसपा अकेली ऐसी पार्टी है जो पूंजीपतियों से नहीं, बल्कि आम कार्यकर्ताओं के सहयोग से चलती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी पर्वत सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष नफीस सानू भाई, जिला प्रभारी उत्कर्ष साहू, किशोरी केवट एरच, महेंद्र गौतम मोंठ, गरौठा विधानसभा अध्यक्ष सुनील अहिरवार, बालकिशन प्रजापति, नितिन दीक्षित, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास, दीनदयाल फौजी अमरा, राधा लाल पाल प्रधान अटा, पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार, सीताराम कुशवाहा, विजय प्रताप सिंह बच्चा, संजय बाजपेयी, नीरज अग्रवाल, मदन लाल अहिरवार, कैलाश पाल, महेश रिछारिया, महेश गौतम, रविंद्र कुमार लवली, पहलवान, ओमप्रकाश सविता, गयादीन कुशवाहा, बालकिशन कुशवाहा, आनंद साहू, रामबाबू चिरगइयां उपस्थित रहे। संचालन पूर्व विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत व आभार विधानसभा अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने व्यक्त किया।