फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sariye se hamla kr patni ki hatya

सरिये से हमला कर पत्नी की हत्या

Sat, 13 Jul 2019 07:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
sariye se hamla kr patni ki hatya
woman murder in jhansi - फोटो : demo
विवाद होने पर सरिया मारकर पत्नी की हत्या
विज्ञापन

झांसी। थाना बड़ागांव के बिरगुवां गांव में शुक्रवार की रात को पति घनश्याम ने पत्नी चंपत (40) की सरिया मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि दोनों शुक्रवार की सुबह पास के ही पसरा गांव में खाना खाने गए थे। वहां से रात को लौटते समय दोनों में किसी बात पर विवाद हो गया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना बड़ागांव के बिरगुवां निवासी घनश्याम व उसकी पत्नी चंपत शुक्रवार सुबह परसा गांव में खाना खाने गए थेे। देर रात दोनों वहां से लौटकर अपने घर आ रहे थे। घर के पास ही दोनों में किसी बात पर विवाद हो गया। आवेश में आकर पति ने सड़क किनारे रखी सरिया उसके सिर पर मार दी। इससे वह वहीं पर गिर गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर पति मौके से भाग गया। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस पति की तलाश में जुट गई है। घर में किसी के न होने से अभी तक हत्या की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed