फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SALUTE BY 21 artillary

21 तोपों की सलामी दी

Mon, 19 Jun 2017 12:02 AM IST
jhansi
jhansi Updated Mon, 19 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
SALUTE BY 21 artillary
कारयक्रम - फोटो : amar ujala
शिवपुरी से आए जय हिंद मिशन के सदस्यों ने लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर 21 तोपों की सलामी देकर पुष्प वर्षा की। विजय मौर्या के नेतृत्व में जत्थे के सदस्यों ने दो दिन पहले पदयात्रा शुरू की थी। जिनका सीपरी में पहुचने पर जोरदार स्वागत किया गया। पदयात्री सुभाष मार्केट, आर्य कन्या चौराहा से बीकेडी चौराहा, जीवन शाह तिराहा होते हुए रानी लक्ष्मीबाई पार्क में पहुंचे। यहां उन्होंने पदयात्रा की मशाल महापौर किरन वर्मा को सौंपी। इसके बाद मिशन के सदस्यों ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित नाट्य व गीत संगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में मिशन के सदस्यों को सम्मान पत्र महापौर ने प्रदान किए। इस मौके पर सभासद आनंद साहू, रविकांत मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 देश भक्ति की तरानों पर निकली शोभायात्रा
महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस समारोह महासमिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में घोड़ों पर महारानी लक्ष्मीबाई, सुंदर, मुंदर, तात्या टोपे, गुलाम गौस खां, बहादुर शाह जफर, खुदाबक्श, नाना जी पेशवा के स्वरूप बैठे थे। देश भक्ति क ी धुनों के बीच शोभायात्रा रानी महल से सिंधी तिराहा, कोतवाली की ढाल, गंधीगर का टपरा, सर्राफा बाजार, मानिक चौक, मालिनों का चौराहा, गांधी रोड, सुभाष गंज से होती हुई रानी महल पर समाप्त हुई। इस अवसर पर एमएलसी रमा निरंजन, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, सीएमओ डा. विनोद यादव, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उदय राजपूत, महंत विष्णु दत्त स्वामी, रवीश त्रिपाठी, प्रेम रायकवार आदि मौजूद रहे।  खुशीपुरा में आर्य समाज जन जागरण समिति की ओर से वैदिक यज्ञ हुआ। इस अवसर पर डोरी लाल, लक्ष्मण प्रसाद, अशोक बाबू, सुभाष वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed