फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Salary of assistant engineers of three departments including DIOS stopped

Jhansi News: डीआईओएस समेत तीन विभागों के सहायक अभियंता का वेतन रोका

Fri, 08 Dec 2023 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Salary of assistant engineers of three departments including DIOS stopped
- बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। विकास भवन में 50 लाख और उससे अधिक के निर्माण कार्यों और सांसद निधि के कामों की प्रगति को लेकर हुई समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीआईओएस समेत तीन विभागों के सहायक अभियंता का डीएम ने वेतन रोक दिया। उन्होंने गरौठा-गुरसराय पुनर्गठन पेयजल परियोजना की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया।

50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं में नोडल व तकनीकी अधिकारी द्वारा निर्माण कार्य के निरीक्षण, परीक्षण की डीएम अविनाश कुमार ने रिपोर्ट ली। कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्य दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि बिल्डिंग हैंडओवर के लिए पांच सदस्यीय समिति द्वारा तकनीकी सत्यापन के बाद ही बिल्डिंग अथवा अन्य निर्माण कार्य हैंडओवर किए जाएं। सांसद निधि के काम भी समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जनपद में राजकीय निर्माण निगम द्वारा 22 पुलिस थानों का निर्माण किया जाना है। ये समय से पूरे हो जाएं। आरईएस की समीक्षा के दौरान मऊरानीपुर मुख्यालय पर निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। बैठक में डीआईओएस राजेश कुमार सिंह, आरईएस के सहायक अभियंता संजय पांडेय, डाल नहर के सहायक अभियंता मनीष कुमार, अनुसंधान एवं नियोजन के सहायक अभियंता अंकित दीक्षित का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त सत्य प्रकाश, परियोजना निदेशक राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed