फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   saj gayi jhansi, rani ke samman me aaj kile se niklegi yatra

सज गई झांसी, रानी के सम्मान में आज किले से निकलेगी यात्रा, महल पर होगी दीपांजलि

Wed, 18 Nov 2020 01:35 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
saj gayi jhansi, rani ke samman me aaj kile se niklegi yatra
महारानी लक्ष्मीबाई जयंती के मौके पर लक्ष्मीबाई पार्क में की गई बिजली की सजावट। अमर उजाला

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को रानी के सम्मान में महानगर में ‘रानी झांसी नारी सम्मान यात्रा’ निकाली जाएगी। इसके अलावा रानी महल पर दीपांजलि होगी। अमर उजाला की ओर से रानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर होने वाले आयोजन का हिस्सा झांसी का जन-जन बन गया है। सभी में उत्साह है।

विज्ञापन


राष्ट्रभक्त संगठन की ओर से बुधवार को दोपहर 3.30 बजे रानी के किले के मुख्य द्वार के सामने से यात्रा निकाली जाएगी, जो मिनर्वा चौराहा, रानी महल, सुभाष गंज, गांधी रोड, रघुनाथ जी का मंदिर, मानिक चौक, सिंधी तिराहा, पंचकुइयां, खंडेराव गेट होते हुए रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचकर समाप्त होगी। पार्क में रानी की मूर्ति के समक्ष गोबर के 2100 दीप जलाकर रानी को दीपांजलि दी जाएगी। यात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत होगा।
विज्ञापन


आयोजन को लेकर मंगलवार को राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के महानगर महामंत्री जयदीप खरे, वैशाली पुंशी, श्रुति चड्ढा, संगीता जोशी, अंजू चौरसिया, राष्ट्रभक्त संगठन के जिलाध्यक्ष पुरुकेष अमरया, शैलेंद्र मोनू, रवि खटीक, अरुण कुशवाहा, आदित्य तिवारी, कार्तिक, आकाश शाक्या, अंश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शाम छह बजे रानी महल पर दीपांजलि का आयोजन होगा, जिसमें जन सामान्य के लोग दीपक और मोमबत्ती जलाकर वीरांगना के प्रति अपनी आस्था प्रकट करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए मंगलवार को जिला उद्योग महिला व्यापार मंडल, उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल, आर्ट ऑफ लिविंग, करणी सेना, विश्व सिंधी सेवा संगम, जिये मुहिंजी सिंध महिला विंग, पुरातन छात्र एसोसिएशन लक्ष्मी व्यायाम मंदिर आदि संगठनों के पदाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।

रानी के जन्मोत्सव पर जगमग रहेंगे विवाह घर
भले ही देवोत्थान एकादशी के बाद वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, लेकिन महानगर के सभी विवाह घर 19 नवंबर को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर जगमग हो उठेंगे। रानी के जन्मोत्सव पर अमर उजाला की ओर से होने वाले आयोजन का हिस्सा बुंदेलखंड विवाह स्थल एसोसिएशन बना है। मंगलवार को एसोसिएशन की राधिका मंडपम में केंद्रीय अध्यक्ष विवेक स्वामी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि रानी की जयंती पर विवाह घरों को सजाया जाएगा। इतना ही नहीं, अमर उजाला की ओर से होने वाले कार्यक्रम रानी झांसी नारी सम्मान यात्रा व दीपांजलि कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्य अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर महेश राय, केके तिवारी, अनूप सहगल, अमित माहौर, विकास कुशवाहा, राजीव साहू, मधुकर निरंजन, बाबू कुशवाहा, अंकित पटेल, सगीर खान, हरीश पटपटिया, अतुल चमाड़िया, अखिलेश साहू, अंजुम खान आदि मौजूद रहे।


पार्षदों ने संभाला मोर्चा
रानी के जन्मोत्सव पर होने वाले आयोजनों को सफल बनाने के लिए नगर निगम के पार्षदों ने मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को निकलने वाली रानी झांसी नारी सम्मान यात्रा के मार्ग की पार्षदों से सफाई कराई। इसके अलावा रानी महल के इर्दगिर्द नगर निगम की टीम लगाकर साफ - सफाई कराई। इस दौरान नगर निगम के सभापति राजेश त्रिपाठी के साथ पार्षद मुकेश, बंटी सोनी, निर्दोष अग्रवाल, भरत सेन, अनिल सोनी समेत राजू बुक सेलर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed