फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   saifai and lucknow win her match

सैफई और लखनऊ ने दर्ज की जीत

Thu, 07 Nov 2019 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
saifai and lucknow win her match
झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय बालक हॉकी प्रतियोगिता में भिड़ते रामपुर हॉस्?

खेल विभाग व उत्तर प्रदेश हॉकी संघ की ओर से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रादेशिक जूनियर बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को स्पोर्ट्स हास्टल सैफई, स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ व रामपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। मैच में सैफई के नागेंद्र ने हैट्रिक लगाते हुए 6 गोल किए।

विज्ञापन


ध्यानचंद स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर हुए मैच में स्पोर्ट्स हास्टल सैफई ने देवीपाटन गोंडा मंडल की टीम को 12 - 0 से करारी हार दी। इसमें विजेता टीम के नागेंद्र ने हैट्रिक सहित छह गोल किए। जबकि दीपू सोनकर ने दो, विजय, अमित और शिवजीत ने एक - एक गोल किया। दूसरे मैच में स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मिर्जापुर मंडल को 13 - 0 से हराया।
विज्ञापन


विजेता टीम के शफत अली और अभिषेक ने तीन - तीन गोल किए। अंश सेठी, आकाशदीप, राहुल यादव ने दो - दो और रविपाल व सिराज ने एक - गोल ठोका। अन्य मैचों में स्पोर्ट्स हास्टल सैफई ने कानपुर को 5 - 0 से, छात्रावास वाराणसी ने मुरादाबाद को 4 - 0 से, रामपुर हॉस्टल ने आजमगढ़ मंडल को 4 - 0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायकों में लखन लाल, दुर्गा प्रसाद, जावेद अल्ताफ, मोहम्मद जावेद, सतीश चंद्र, दुर्गा प्रसाद, अशोक ओझा और विनोद खंडकर रहे। इससे पहले पर्यवेक्षक और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खंडकर व जमुना प्रसाद कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, रंजीत राज, परमजीत सिंह, अकरम सिद्दीकी व विकास पाल आदि मौजूद रहे।

कहते हैं खिलाड़ी
हमारे क्षेत्र में एस्ट्रोटर्फ नहीं है। लेकिन, वह नियमित रूप से मिट्टी के मैदान में अपने खेल का अभ्यास करते हैं और कई बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं।

विकास कुमार, भदोई मिर्जापुर मंडल

चाचा को देखकर ही हॉकी खेलना शुरू किया। लक्ष्य है कि भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और अपने देश का नाम विश्व में रोशन करें।
निर्भय सिंह, खिलाड़ी मिर्जापुर

दोस्तों को हॉकी खेलते हुए देखा। इससे इस खेल को खेलने में व्यापक रुचि बढ़ी। कड़ी मेहनत करने में ही हमारा विश्वास है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में प्रतिभाग कर चुका हूं।
ऋषभ साहू खिलाड़ी झांसी

पांच साल से हॉकी खेल रहा हूं। दिल्ली में हुई नेहरू नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड पदक जीता था। भारत की टीम में शामिल होना ही लक्ष्य है।
अंकित खटीक खिलाड़ी झांसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed