{"_id":"6b02027ca8760e9592091cca","slug":"when-the-dios-reached-the-inter-college-skill-all-eight-teachers-were-absent-jhansi-news-c-11-jhs1019-920696-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: डीआईओएस पहुंचीं इंटर काॅलेज इस्किल तो सभी आठ शिक्षक नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: डीआईओएस पहुंचीं इंटर काॅलेज इस्किल तो सभी आठ शिक्षक नदारद
विज्ञापन
इसकिल स्थित लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज की लैब की स्थिति बदहाल
झांसी। विद्यालय खुलने का समय सुबह 9:15 बजे है। 15 मिनट की अतिरिक्त छूट के बावजूद शनिवार को सुबह 9:30 बजे तक इस्किल स्थित लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज में न प्रभारी प्रधानाचार्य पहुंचे थे और न ही कोई शिक्षक। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) रति वर्मा औचक निरीक्षण के लिए पहुंचीं तो विद्यालय में एक भी विद्यार्थी मौजूद नहीं मिला।
कुल आठ शिक्षकों में चार देरी से पहुंचे, जबकि चार अनुपस्थित रहे। विद्यार्थी भी सुबह 10:30 बजे तक विद्यालय पहुंचते रहे। विद्यालय में दो साल से लगातार मिल रही खामियों के बावजूद सुधार न होने पर डीआईओएस ने सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
डीआईओएस रति वर्मा अपनी टीम के साथ लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पहुंचीं तो सभी आठ शिक्षक अनुपस्थित मिले। सुबह 9:50 बजे प्रभारी प्रधानाचार्य और तीन शिक्षक विद्यालय पहुंचे। एक अन्य शिक्षक भी देरी से पहुंचा। इस तरह चार शिक्षक निर्धारित समय के बाद विद्यालय पहुंचे, जबकि चार अनुपस्थित रहे। सुबह 10:30 बजे तक कुछ विद्यार्थी विद्यालय आए। निरीक्षण में पठन-पाठन से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक की स्थिति बेहद खराब मिली।
विज्ञापन
दो साल में हर निरीक्षण में मिलीं खामियां
निरीक्षण आख्या के अनुसार, पिछले दो वर्षों के दौरान जब-जब विद्यालय का निरीक्षण किया गया, तब-तब पठन-पाठन और शैक्षिक गतिविधियों की स्थिति खराब मिली। हर बार खामियां सामने आने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया और सुधार के निर्देश दिए गए, लेकिन विद्यालय की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार के निरीक्षण में भी वही लापरवाही सामने आई।
कक्षा आठ तक एक भी विद्यार्थी पंजीकृत नहीं
निरीक्षण में कक्षा छह से आठ तक विद्यार्थियों के पंजीकरण की संख्या शून्य मिली। वहीं, अन्य कक्षाओं में भी महज 150 विद्यार्थी ही पंजीकृत पाए गए। बालिका शौचालय, खेल का मैदान, विज्ञान प्रयोगशाला और पुस्तकालय की स्थिति भी बेहद खराब मिली। ये सुविधाएं पूरी तरह निष्प्रयोज्य हालत में थीं। विद्यालय में पठन-पाठन और अन्य शैक्षिक गतिविधियों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली।
संतोषजनक जवाब नहीं तो होगी आगे की कार्रवाई
डीआईओएस ने अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य, सभी आठ शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। सभी संबंधित कर्मचारियों को तीन दिन के भीतर प्रधानाचार्य के माध्यम से अपना स्पष्टीकरण डीआईओएस को उपलब्ध कराना होगा। निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने या स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर माध्यमिक शिक्षा अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।