फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sahil murder case: Aunt had brutally murdered her nephew

साहिल हत्याकांड: ताई ने ही की थी भतीजे की निर्मम हत्या, 96 घंटे लंबी पूछताछ के बाद बताई चौंकाने वाली बात

Sat, 01 Nov 2025 06:08 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 01 Nov 2025 06:08 AM IST
सार

पुलिस को पूछताछ में साहिल की गलत सोहबत का भी पता चला। मालूम चला कि इकलौता बेटा होने से रंजीत और उसके परिवार ने साहिल को काफी छूट दे रखी थी। इस वजह से बेहद कम उम्र में ही वह बिगड़ गया था।

विज्ञापन
Sahil murder case: Aunt had brutally murdered her nephew
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

27 अक्तूबर को बबीना के पूरा गांव में हुए साहिल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों से करीब 96 घंटे लंबी चली पूछताछ के बाद आखिरकार पुलिस हत्या के राज से पर्दा हटाने में कामयाब हुई। पूछताछ में दंपती ने साहिल की हत्या की बात कुबूल करते हुए बताया कि परिवार के बीच जमीन को लेकर रंजिश शुरू हुई थी। घर में इकलौता बेटा होने के नाते रंजीत का परिवार अक्सर उनको नीचा दिखाता था। साहिल की हरकतें भी ठीक नहीं थीं। इस वजह से उन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में ताई मंजू यादव समेत साजिश रचने के आरोप में उसके पति अवतार एवं सत्येंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि 27 अक्तूबर को पूरा गांव निवासी रंजीत के बारह साल के इकलौते बेटे साहिल की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी। रंजीत की तहरीर पर पुलिस ने उसके भाई अवतार एवं भाभी मंजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी थी। शुरूआती पूछताछ के दौरान दोनों घटना में शामिल होने से इन्कार करते रहे। छानबीन करने पर पुलिस को कई चौंकाने वाली बात मालूम चली। मालूम चला साहिल गलत संगत में फंसकर बिगड़ गया था। परिवार में उसका व्यवहार अच्छा नहीं था। रंजीत के मकान बेचने से उनके बीच विवाद होने लगा। मंजू को लगता था रंजीत पक्ष अपने बेटे की वजह से उनको दबाने की कोशिश करता है। इस वजह से पति अवतार एवं सत्येंद्र के साथ मिलकर मंजू ने साहिल की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन


सोमवार को बारिश होने से साहिल स्कूल नहीं गया। दोपहर करीब दो बजे मंजू को साहिल अकेले खेत की ओर जाता दिखा। मौका समझकर मंजू ने उसे भूसा घर में दबोच लिया। वहां हसिये से गले पर पांच-छह वार करके उसे मौत की नींद सुला दिया। भूसा घर में ताला बंद करके घर आई। खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तुलसी राम पांडेय, उपनिरीक्षक सुनील कुमार त्रिपाठी, अतुल कुमार पांडेय, मनु चौधरी, बृजेश सिंह, अंजली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस के पहुंचने से पहले जला दिए खून से सने कपड़े
पुलिस की छानबीन में मंजू के शातिर होने का पता चला। कत्ल के बाद मंजू तुरंत घर पहुंची। वारदात को अंजाम देने के बाद अवतार को फोन करके घर बुलाया। अवतार तुरंत गांव से भागना चाहता था लेकिन, मंजू ने ही शक हो जाने की बात कहकर गांव से भागने से मना कर दिया। उसने कमरे के भीतर अपने खून से सने कपड़ों में आग लगा दी। पुलिस के पहुंचने से पहले उसकी राख बाहर फेंक आई। पूछताछ के दौरान भी पुलिस को चकमा देने के लिए कई कहानियां सुनाती रही। छानबीन में मालूम चला कि मंजू ने खेत में एक गाय के घुस जाने पर नाराज होकर लाठियों से मारकर गाय को मार डाला था। उसके ऊपर सामाजिक दंड भी लगा था।



परिवार की शह से बिगड़ गया था साहिल
पुलिस को पूछताछ में साहिल की गलत सोहबत का भी पता चला। मालूम चला कि इकलौता बेटा होने से रंजीत और उसके परिवार ने साहिल को काफी छूट दे रखी थी। इस वजह से बेहद कम उम्र में ही वह बिगड़ गया था। उसका एडिमशन दो स्कूल एवं कोचिंग में कराया गया था लेकिन, वह पढ़ने नहीं जाता था। उसके मोबाइल फोन में कई अश्लील वीडियो तक पुलिस ने बरामद किया। आस पड़ोस के लोग साहिल की हरकतों की शिकायत करते थे लेकिन, पिता रंजीत उसकी परवाह नहीं करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed