फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   safely drive roadways bus

बस चलाते समय बरतें सावधानियां

Wed, 19 Jun 2019 10:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
safely drive roadways bus
रोडवेज डिपो परिसर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंर्तगत चालक परिचालकों को जागरूक करते अधिकारी व कर? - फोटो : REPORTERS
बस चलाते समय बरतें सावधानियां
विज्ञापन

झांसी। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रोडवेज के डिपो में संवाद गोष्ठी हुई। इसमें रोडवेज के अधिकारियों ने चालक-परिचालकों से समस्याएं जानीं। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने सभी को संकल्प दिलाया कि वह शराब पीकर बस नहीं चलाएंगे। उन्होंने कहा कि बस चलाने के दौरान चालक मोबाइल पर बात भी न करें। इस संबंध में विशेष सावधानी बरतें।

सुरक्षित बस संचालन को लेकर उन्होंने गोष्ठी में चालक-परिचालकों को कई टिप्स दिए। कहा कि अगर कोई चालक मोबाइल पर बात करते हुए बस चलाता पकड़ा गया या उसकी फोटो प्राप्त हुई तो पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने टिप्स देते हुए कहा कि बस चलाते समय दूसरे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। इसके अलावा नियंत्रित गति यानी 55-60 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक बस न चलाएं। ओवरटेक करने में विशेष सावधानी बरतें। रात में डिपर का प्रयोग जरूर करें। बस जब यांत्रिक रूप से सही हो, तब ही उसे कार्यशाला से बाहर निकालें और टायरों में हवा भी जांच लें, ताकि वह फटे नहीं। ट्रैफिक संकेतों का पालन भी करें। संवाद गोष्ठी के बाद डिपो परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से रैली निकाली। इस अवसर पर सेवा प्रबंधक तुलाराम वर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम लवट, सीनियर फोरमैन एसके जैन, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी जय सिंह सचान, मोहम्मद असलम, हरीसिंह, इरशाद अली, विजय सिंह, जितेंद्र कुमार, विजय नारायण शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed