फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Safai worker protest in jhansi today hadtal

जुलूस निकालकर भरी हुंकार, सफाई कर्मचारी आज से हड़ताल पर

Sat, 30 Jan 2021 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Safai worker protest in jhansi today hadtal
झांसी। महानगर में शनिवार से सफाई कर्मचारी सफाई कार्य करने के लिए नहीं आएंगे। नगर निगम अधिकारियों द्वारा सफाई कर्मचारियों की मांगों पर गौर न किए जाने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने कामबंद कर हड़ताल का एलान किया है। शुक्रवार को सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम से मशाल जुलूस निकाला। उधर, अपर नगर आयुक्त ने पत्र जारी कर अनुचित मांगों के लिए दबाव न बनाने की बात कहते हुए सफाई कर्मचारियों से हड़ताल पर न जाने की अपील की है।
विज्ञापन

नगर निगम में बीते तीन दिनों से सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी क्रमिक अनशन कर रहे हैं। शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने जिलाध्यक्ष अशोक प्याल के नेतृत्व में शाम को मशाल जुलूस निकाला। जुलूस नगर निगम से शुरू होकर इलाइट चौराहा, जेल चौराहा होता हुआ कलक्ट्रेट पर समाप्त हुआ। जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर सफ ाई कर्मचारियों ने कहा कि आउटसोर्स और संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए। साथ ही खाली चल रहे 280 पदों पर नियुक्ति की जाए। साथ ही पूर्व में कार्यरत सेवा प्रदाता कंपनी ओम मोटर्स एंड कंस्ट्रक्शन को फिर से कार्य दिया जाए। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त से लेकर नगर निगम के अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है। इस मौके पर सुरेश ठेकेदार, मुन्नालाल करौसिया, कैलाश, हरीशंकर, सुभाष माते, नरेश डागौर, रामजीसरन मौजूद रहे। सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने कहा कि शनिवार से सफाई कार्य नहीं किया जाएगा। संगठन के सफाई कर्मचारी, वाहन चालक काम पर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम ने कर्मचारियों से की अपील
सफाई कर्मचारियों के हड़ताल के एलान को लेकर नगर निगम अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि कई क्षेत्रों से आउटसोर्स, संविदा और नियमित सफाई कर्मचारी लगातार नदारद मिल रहे हैं। सफाई व्यवस्था आवश्यक श्रेणी में है और बिना सूचना नदारद रहना अनुशासनहीनता है। सफाई मजदूर संघ द्वारा किया जा रहा कामबंद हड़ताल का प्रयास नियम विरुद्ध है। मांगों को लेकर कई बार बैठक हो चुकी है। जो मांगें स्वीकार योग्य थीं, उनके विषय में कार्रवाई की जा रही है। जो मांगे नियमानुसार स्वीकार योग्य नहीं हैं, उन पर विचार करना संभव नहीं है। ऐसे में प्रशासन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। अपर नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों से आवश्यक सेवा का उल्लंघन न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed