फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Saddened by mother's rebuke, teenage girl swallows poison, dies

Jhansi News: मां की फटकार से दुखी किशोरी ने जहर निगला, मौत

Tue, 18 Jun 2024 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Saddened by mother's rebuke, teenage girl swallows poison, dies
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मां के फटकार लगाने से दुखी किशोरी ने घर में जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

शिवपुरी के दिनारा गांव निवासी पूनम यादव (16) पुत्री मदन यादव पांच बहनों में सबसे छोटी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार को उसकी मां ने घरेलू कार्य न करने की वजह से उसे फटकार लगा दी। इससे पूनम नाराज हो गई। शाम को परिवार के लोग बाहर चले गए। उस दौरान पूनम घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने कीटनाशक पी लिया। जब परिजन वापस लौटकर आए तब वह अचेत हाल में बिस्तर में पड़ी थी। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उसे लेकर वह लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालात नाजुक होने पर सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed