{"_id":"6656650d639dae444a013347","slug":"saddened-by-her-mothers-rebuke-the-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-323404-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मां की फटकार से दुखी युवती ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मां की फटकार से दुखी युवती ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रक्सा के पुनावली कला गांव में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती को मां ने घरेलू काम न करने की वजह से फटकार लगाई थी। इससे दुखी होकर युवती ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। परिजन फंदे से उतारकर उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। युवती ने इसी साल हाईस्कूल परीक्षा पास की थी।
पुनावली कला निवासी कालीचरण परिहार खेती किसानी करते हैं। सोमवार शाम कालीचरण काम से बाहर गए थे। घर में पत्नी गायत्री एवं बेटी मुस्कान (19) थी। मां ने मुस्कान से घरेलू काम निपटाने को कहा लेकिन, मुस्कान ने मां की बात अनसुनी कर दी। शाम को भी मुस्कान ने काम में हाथ नहीं लगाया। नाराज होकर मां ने उसे फटकार लगा दी। मां की फटकार से मुस्कान दुखी होकर अपने कमरे में चली गई। कई घंटे तक कमरे से वह निकलकर बाहर नहीं आई। कालीचरण जब लौटे तब उन्होंने मुस्कान को आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर वह उसके कमरे में पहुंचे। यहां मुस्कान फंदे से लटकी हुई थी। यह देखकर उनकी चीख निकल पड़ी।
परिजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका शव लेकर परिजन गांव वापस लौट गए। सूचना मिलने पर यहां पुलिस पहुंच गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हो रहे थे। पुलिस ने समझा-बुझाकर उनको राजी किया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।