फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sadar Bazaar will be illuminated, Shri Ram's hymns will echo

Jhansi News: सदर बाजार होगा जगमग, गूंजेंगे श्रीराम के भजन

Thu, 18 Jan 2024 02:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 18 Jan 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Sadar Bazaar will be illuminated, Shri Ram's hymns will echo
झांसी। छावनी व्यापार मंडल की बैठक अध्यक्ष साकेत माहेश्वरी की अध्यक्षता में हुई। अयोध्या के भव्य मंदिर में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभ अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महामंत्री सुदर्शन कथूरिया ने बताया कि सदर बाजार को बिजली की रंग बिरंगी छटा से जगमग किया जाएगा। पूरे बाजार में श्रीराम भजन बजेंगे। विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। 20 जनवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 22 जनवरी को शाम सात बजे बाजार के प्रमुख चौराहों पर आतिशबाजी होगी। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वह 22 जनवरी की शाम अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर दीप अवश्य प्रज्ज्वलित करें। इस अवसर पर नीरज कक्कड़, संजय भाटिया, संजय अरोरा, मनोज विजय, जितेंद्र भंडारी, नीटू सेन, तरुण जैन, संतोष गुप्ता, नितिन काका, मनोज साहू, राहुल भंडारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

----------
बच्चों को दी शिक्षण सामग्री
झांसी। प्रथा एक नई सोच संस्था ने सखीपुरा बस्ती में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट की। इस अवसर पर सचिव देवेश मिश्रा, रुचि जतारिया, सुजीत अग्रवाल, सौरभ जतारिया, राम बाबू शर्मा, एचएन शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed