फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sachkhand Express late by ten and a half hours

Jhansi News: सचखंड एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे लेट

Tue, 31 Dec 2024 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sachkhand Express late by ten and a half hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अप रूट की सचखंड एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे, दादर सेंट्रल एक्सप्रेस सोमवार को छह घंटे देरी से आई। अहमदाबाद एक्सप्रेस भी सवा घंटा से अधिक देरी से आई। हरिद्वार की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस दो घंटा से अधिक लेट रही, जबकि भोपाल की ओर जाने वाली समता एक्सप्रेस तीन घंटा, छत्तीसगढ़ सवा घंटा लेट आई। सचखंड एक्सप्रेस भी साढ़े दस घंटे देरी से चल रही है।
कोहरा, सर्दी और तकनीकी समस्या के चलते कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। यात्रियों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को गोरखपुर से चलकर प्रयागराज, चित्रकूट, महोबा एवं खजुराहो, टीकमगढ़ से होते हुए भोपाल के रास्ते दादर जाने वाली दादर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन सोमवार को 5:50 घंटे लेट होकर अपने निर्धारित समय 10:25 बजे के स्थान पर शाम को 4:20 बजे ललितपुर स्टेशन पर आई। अप रूट की ही अहमदाबाद एक्सप्रेस एक घंटे देरी से ललितपुर पहुंची। जबकि श्रीधाम 1.10 घंटा, पातालकोट एक घंटा, कुशीनगर सवा घंटा, जबकि समता एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से आई।
विज्ञापन

अमृतसर से चलकर नादेड़ जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस सोमवार रात 7:56 बजे के स्थान पर साढ़े दस घंटा की देरी से अगले दिन मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे आने की संभावना जताई गई है। वहीं पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को सवा तीन घंटे देरी से ललितपुर स्टेशन पर पहुंची, जबकि डाउन रूट की समता एक्सप्रेस एक घंटा लेट रही। डाउन रूट की ही गोरखपुर की ओर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed