फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sabarmati Express train not stop nine station

मंडल के नौ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी साबरमती

Wed, 03 Feb 2021 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sabarmati Express train not stop nine station
झांसी। साबरमती एक्सप्रेस का मंडल के भीमसेन, लालपुर, पुखरायां, एट, मोंठ, चिरगांव, बबीना, धौर्रा व जाखलौन स्टेशन पर अग्रिम आदेश तक ठहराव खत्म कर दिया गया है। उत्तर मध्य रेल प्रशासन ने इन स्टेशनों पर आरक्षित टिकट पर्याप्त संख्या में न बिकने के कारण यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार को 09165 अहमदाबाद- दरभंगा स्पेशल साबरमती एक्सप्रेस और सोमवार, बुधवार व शनिवार को 09166 दरभंगा- अहमदाबाद स्पेशल साबरमती एक्सप्रेस का संचालन होता है। इसी तरह सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को 09167 अहमदाबाद- वाराणसी साबरमती स्पेशल एक्सप्रेस और मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार व रविवार को 09168 वाराणसी- अहमदाबाद साबरमती स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन होता है। उत्तर मध्य रेल प्रशासन ने इन ट्रेनों का एक फरवरी से मंडल के नौ स्टेशनों पर अग्रिम आदेश तक ठहराव बंद कर दिया है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभी सभी ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा है। संबंधित स्टेशनों से ट्रैफिक न मिलने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed