फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rs 46 crore reached the accounts of 1.14 lakh farmers

Jhansi News: 1.14 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 46 करोड़

Tue, 15 Oct 2024 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Rs 46 crore reached the accounts of 1.14 lakh farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अतिवृष्टि से नष्ट फसलों की भरपाई के लिए शासन ने 121 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी थी। यह धनराशि किसानों के खातों में पहुंचाने की प्रक्रिया प्रशासन ने तेज कर दी है। दशहरा की छुट्टियों के कारण विगत दो दिन बैंक बंद होने के कारण किसानों के खातों में धनराशि नहीं पहुंच पाई थी। अब तक एक लाख से अधिक किसानों के खातों में धनराशि पहुंच चुकी है।
अतिवृष्टि के कारण दो लाख हेक्टेयर भूमि पर बोई गई खरीफ फसल में नुकसान हुआ था। एक लाख पचास हजार से अधिक किसानों के प्रभावित होने का आकलन किया गया था। प्रशासन ने इनमें से एक लाख 14 हजार किसानों के खातों में 46 करोड़ तीन लाख रुपये की धनराशि पहुंचा दी है। जिलाधिकारी इस कार्य पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों के खातों में धनराशि पहुंचाने का कार्य तेजी से चल रहा है। शीघ्र ही सभी किसानों के खातों में धनराशि पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed