फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   RPF jawan saved the life of a female passenger

आरपीएफ जवान ने बचाई महिला यात्री की जान

Sun, 23 Jan 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
RPF jawan saved the life of a female passenger
झांसी। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक महिला यात्री गिर पड़ी और ट्रेन के साथ घिसटने लगी। इसी दरम्यान वहां मौजूद आरपीएफ जवान की उस पर नजर पड़ी। उसने महिला को बचा लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर शनिवार की दोपहर आरपीएफ के सिपाही नरपाल सिंह स्टेशन पर चेकिंग ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दरम्यान दोपहर 1.40 बजे गाड़ी संख्या 11123 प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची और 2.05 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। ट्रेन के चलते ही एक महिला यात्री स्लीपर कोच में चढ़ने की कोशिश करने लगी। इसी बीच महिला गिर गई और कोच के साथ प्लेटाफार्म पर घिसटने लगी। वहां मौजूद सिपाही नरपाल सिंह की नजर महिला यात्री पर पड़ी। उन्होंने बगैर वक्त गंवाएं महिला यात्री को थाम लिया, जिससे उसकी जान बच गई। अगर जरा सी भी देर हो जाती तो यात्री ट्रेन के नीचे भी आ सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed