फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rose Day: Markets buzzing with roses

रोज डे : गुलाब से गुलजार हुए बाजार

Sat, 08 Feb 2025 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Rose Day: Markets buzzing with roses

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत शुक्रवार को रोज डे के साथ हो गई। प्रेमी-प्रेमिका अपने प्रेम का इजहार करने को बेताब नजर आए। आज 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाएगा। जवां दिल आज के दिन अपने पार्टनर से दिल की बात बयां करते हैं। हाल ही के सालों में देखा गया कि न सिर्फ युवा बल्कि शादीशुदा लोग भी अब वेलेंटाइन वीक में दिलचस्पी दिखाने लगे हैंं। युवाओं की तरह वे टेडी डे या प्रपोज डे तो नहीं मनाते लेकिन साथ घूमने साथ खाने समय बिताने जरूर जाते हैं। इसलिए इस वीक शहर के पार्कों, रेस्तरां, मंदिरों आदि में आम दिनों के मुकाबले ज्यादा रौनक छाई रहती है। यही कारण है कि व्यापारी भी वेलेंटाइन डे को लेकर उत्साहित नजर आए। बाजार भी उसी अनुरूप सजने लगे हैं। शुक्रवार को बाजार गुलाब की खुशबू से महकने लगे। रोज-डे के दिन हजारों लोगों ने गुलाब के जरिए अपने प्रेम का इजहार किया। व्यापारियों ने बताया कि रोज-डे के दिन गुुलाब की खासी मांग रही। लाल के साथ सफेद और पीला फूल युवाओं को खूब भा रहा है। व्यापारी रामकिशोर सैनी और दीपक यादव बताते हैं कि आम दिनों में 20-30 रुपये में बिकने वाला गुलाब की कीमत भी 120-150 रुपये तक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed